फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   old women travelled 12km for blanket

12 किमी. पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला कंबल

Thu, 17 Dec 2020 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
old women travelled 12km for blanket
कंबल की आस में 12 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं बुजुर्ग, निराश लौटीं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। हाड़ कंपकंपाती ठंड से बेहाल एक बुजुर्ग महिला मंगलवार को दादरी से सूरजपुर 12 किलोमीटर पैदल चलकर कंबल लेने कलेक्ट्रेट पहुंची। वह घंटों गेट पर बैठकर इंतजार करती रही, लेकिन उसे जिला प्रशासन की तरफ से कंबल नहीं मिल पाया। महिला दोपहर बाद निराश होकर लौट गई। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। उनका कहना था कि भीख मांगकर पेट भरती हूं। कंबल कहां से लाऊं। पता नहीं कितनेे दिन ठंड में बिताने पड़ेंगे।

भंवरी देवी (70) दादरी स्टेशन के पास झुग्गी रहती हैं। सर्दी बढ़ने पर एक सप्ताह से परेशान हैं, सिर्फ एक साड़ी में वह दिन काट रही हैं। उन्हें किसी ने बताया कि सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन निशुल्क कंबल बांट रहा है। पता चलते ही भंवरी देवी मंगलवार सुबह पैदल ही सूरजपुर के लिए निकल गईं। वह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर बैठे सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों से कंबल के बारे में पूछती रहीं, लेकिन किसी से जानकारी नहीं मिली। हारकर गेट के नजदीक बैठ गईं। दोपहर तीन बजे तक उन्हें कंबल नहीं मिला न ही किसी ने इस सिलसिले में जानकारी दी। दिन भर इंतजार करने के बाद वह लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed