फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Old man sweeping the floor hit by a car, dies

Noida News: झाड़ू लगा रही बुजुर्ग को कार से मारी टक्कर, मौत

Wed, 20 Mar 2024 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Old man sweeping the floor hit by a car, dies
गीता कालोनी की वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार, हाल ही में सीखा था कार चलाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता काॅलोनी के झील खुरेंजा में बुधवार सुबह कार सवार ने घर के सामने झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। घायल जानकी कुमारी (65) को परिजन कृष्णा नगर के गोयल अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली। बाद में गीता काॅलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मुकुल राठौर (25) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले ही कार चलानी सीखी थी। बुधवार को वह दोनों बहनों को लेकर किसी काम से लक्ष्मी नगर गया था। लौटते समय गली में कार से नियंत्रण खो बैठा। कार जीजा के नाम पर है।

पुलिस के मुताबिक, जानकी के परिवार में पति सुदेश चंद बक्शी, बेटा तरुण बक्शी के अलावा दो बेटियां हैं। तरुण का प्रॉपर्टी का काम है। बुधवार को जानकी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इस बीच सुबह करीब 8:45 बजे सफेद रंग की टोयोटा कोरोला कार गली में मुड़ी। मुकुल कार से नियंत्रण खो बैठा और जानकी टक्कर मार दी। इससे वे दीवार और कार के बीच फंस गईं। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा है कि मुकुल की बहन कार से उतरकर बुजुर्ग को देखती है। इसके बाद मुकुल फरार हो जाता है। पुलिस सीसीटीवी के अलावा परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बुधवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद से जानकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article