{"_id":"6b04554be7b542e5320b9a8c","slug":"old-complaints-remain-pending-officials-prepare-for-a-new-meeting-noida-news-c-1-noi1095-4963756-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरानी शिकायतें लंबित, नई बैठक की तैयारी में अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरानी शिकायतें लंबित, नई बैठक की तैयारी में अधिकारी
विज्ञापन
सुभाष चौहान
फोटो
-- -- -
- 70 फीसदी समस्याएं अब भी बरकार, जुलाई में हुई थी फोनरवा संग अधिकारियों की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इसी माह 26 नवंबर को फोनरवा कार्यालय में वर्क सर्कल एक से पांच तक के सेक्टरवासियों के साथ अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है, लेकिन पांच महीने पहले जुलाई में हुई बैठक की 70 फीसदी शिकायतें अब भी लंबित हैं। ऐसे में सेक्टरवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं के साथ ही नई समस्याओं के समाधान की मांग की है।
फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि जुलाई में सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में वर्क सर्कल एक से पांच तक के अधिकारी और सभी सेक्टरों के आरडबल्यूए प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बीच कई शिकायतें हुईं थीं, जिनका निस्तारण करने का आदेश अधिकारियों ने दिया था। इसके बाद उम्मीद जगी कि जल्द सेक्टरों की स्थिति सुधरेगी। कुछ काम अभी टेंडर प्रक्रिया में हैं, कुछ ग्रेप के चलते थमे हुए हैं तो कुछ में काम शुरू हो चुका है। सेक्टरवासियों ने का कहना है कि अधिकारी बैठक तो करते हैं, लेकिन समाधान नहीं करते हैं। यही कारण है कि अभी भी सेक्टरों में कई काम काज लंबित हैं। इनमें से कई सेक्टर ऐसे हैं जहां पार्कों की स्थिति बदहाल पड़ी है। कुछ सेक्टर ऐसे भी है जहां की 70 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कहीं नाला की सफाई नहीं हुई है तो कहीं रोड नहीं बनी हैं। आपूर्ति होने वाले पानी की अधिकतर सेक्टरों में गंभीर स्थिति है।
आश्वासन के बाद समाधान नहीं
सेक्टर-44 के आरडब्ल्यूए महासचिव सुधीर सूद ने बताया कि अधिकारी बैठक तो करते हैं, उस दौरान समाधान का आश्वासन भी देते हैं, लेकिन जब काम की बारी आती है तो निचले स्तर के अधिकारी न तो उस पर ध्यान देते हैं और न ही समस्याओं का समाधान करते हैं।
विज्ञापन
26 नवंबर को अगली बैठक
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में जुलाई के बाद अब 26 नवंबर को वर्क सर्कल एक से पांच तक के सेक्टरवासियों संग नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी व फोनरवा के पदाधिकारी बैठक करेंगे। जहां दर्जनों सेक्टर के लोग शामिल होंगे।
ये सेक्टर होंगे शामिल
सेक्टर 11, 12, 14, 15, 56, 17ए, 20, 21, 27, 36, 28, 29, 37, 39, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 99, 100, 22, 23, 61, 70, 71 समेत अन्य सेक्टर भी शामिल होंगे।
कोट-- -
हमारे यहां 60 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, पिछली बैठक में यह मांग रखी थी, अब तक सही नहीं हुई। -राजेश सिंह, महासचिव, सेक्टर-50
मेट्रो अपार्टमेंट की पांच प्रमुख शिकायतें की गई थीं, इसमें मार्केट के लिए भी मांग प्रमुखता से उठाई गई थी, कुछ नहीं हुआ। -सुभाष चौहान, सेक्टर-71
हमनें आठ शिकायतें रखी थीं, इसमें ओपन जिम व पार्क की बदहाली पर जोर दिया था, दोनों ही काम नहीं हुए हैं। -गोपाल शर्मा, सेक्टर-62 रजत विहार
हमनें नाले की रिपेयरिंग, टूटी नालियों, रोड निर्माण की मांग की थी, लगभग सभी पाइपलाइन में हैं, काम चल रहा है। -अनीता, अध्यक्ष, सेक्टर-36

कोट