फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Old circle rate will be applicable till 9 April

9 अप्रैल तक लागू रहेगा पुराना सर्किल रेट

Thu, 01 Apr 2021 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Old circle rate will be applicable till 9 April
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में 9 अप्रैल तक पुराना सर्किल रेट लागू रहेगा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के साथ रजिस्ट्री विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। 9 अप्रैल को होने वाली बैठक के बाद यह तय होगा कि सर्किल रेट में परिवर्तन होगा या पुराना रेट ही आगे भी लागू रहेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सर्किल रेट पर जिलाधिकारी के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान सर्किल रेट व संभावित रेट पर मंथन किया गया। बैठक में कोविड की नई परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इस बार भी सर्किल रेट में कोई परिवर्तन नहीं होने जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि जिलाधिकारी के तरफ से रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों को 9 अप्रैल तक क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सर्किल रेट और प्राधिकरण के रेट के आंकड़ों का मिलान करने को भी कहा गया है। आगामी बैठक में इस दोनों डाटा पर मंथन किया जाएगा। दरअसल प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से पहले सर्किल रेट को लेकर जिलाधिकारी, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मंथन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की संभावित कीमतों के आधार पर जिलाधिकारी की ओर से यह फैसला लिया जाता है कि नए वित्तीय वर्ष के लिए जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया जाए, कम किया जाए या यथावत रखा जाए। पिछले वर्ष कोरोना के प्रकोप की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस वजह से जिलाधिकारी ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का फैसला किया था। इस बार बुधवार को मंथन किया गया। अब जिलाधिकारी की ओर से 9 अप्रैल तक का वक्त दिया गया है। हालांकि संभावना यही है कि इस बार भी सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर बैठक में चर्चा की गई। सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को होमवर्क पूरा करने के लिए कहा गया है ताकि बैठक में उचित फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed