{"_id":"6557c53b1f7cc80263080fd8","slug":"officials-woke-up-got-illegal-hoardings-and-flex-removed-grnoida-news-c-23-1-noi1091-21048-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जागे अधिकारी, उतरवाए अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जागे अधिकारी, उतरवाए अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स
विज्ञापन
जागे अधिकारी, उतरवाए अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स
- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद चलाया अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को पोस्टर-होर्डिंग और फ्लेक्स लगाकर बदरंग करने की खबर अमर उजाला में शुक्रवार को प्रकाशित होने के बाद प्राधिकरण अधिकारियों की नींद टूट गई। दिनभर अधिकारियों ने अभियान चलाकर अवैध पोस्टर-बैनर, होर्डिंग और फ्लेक्स को हटवाया। दोबारा ऐसा करने पर जुर्माने की चेतावनी दी।
शहर में मुख्य सड़कों और गोलचक्करों को बैनर-होर्डिंग से पाटे जाने से दिशा सूचक बोर्ड तक नजर नहीं आते। बाहर से आने वाले लोगों में शहर के प्रति छवि भी खराब होती है। इस पर शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने ‘ग्रेनो को बदरंग कर रहे अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो प्राधिकरण अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सुबह से ही परीचौक, अमृतपुरम, अल्फा-वन, एलजी चौक समेत शहर की प्रमुख सड़कों पर अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स हटवाए।
-- -- -- -- -- --
अभी बाकी है कार्रवाई:
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अभी सेक्टरों, गोलचक्करों व शहर की प्रमुख सड़कों से अवैध होर्डिंग-फलेक्स हटवाए हैं। जबकि सूरजपुर, कासना, कुलेसरा अन्य जगहों पर भी इसे लेकर कार्रवाई की जाएगी। अवैध प्रचार सामग्री लगवाने वालों को चिह्नित कर इन्हें भविष्य में ऐसा न करने के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
शहर को साफ-सुथरा रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्राधिकरण ने प्रचार-प्रसार के लिए यूनीपोल की व्यवस्था की है। अब जो भी प्राधिकरण की संपत्ति पर अवैध फ्लेक्स आदि लगवाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
संतोष कुमार, ओएसडी ग्रेनो प्राधिकरण।