{"_id":"6851706ae1149f8fd902c6fd","slug":"officials-forgot-the-no-helmet-no-fuel-campaign-noida-news-c-1-gnd1002-3069624-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संशोधित-\nनो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को भूले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संशोधित- नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को भूले अधिकारी
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
-शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट भी धड़ल्ले से दिया जा रहा है पेट्रोल
-26 जनवरी 2025 से लागू हुआ था नियम, चंद महीनों में ही उड़ने लगीं धज्जियां
-परिवहन, ट्रैफिक व पुलिस अधिकारियों से साधी चुप्पी, निरंतर बढ़ रहे हादसे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान अब केवल कागजी कार्रवाई बनकर रह गया है। अधिकारी इसे भूलते नजर आ रहे हैं। लापरवाही का पुराना दौर फिर से शुरू हो गया है। 26 जनवरी 2025 से लागू इस अभियान के तहत बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं देना था, लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस नियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।
परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस अभियान को बड़े जोर-शोर से शुरू किया था। सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के होर्डिंग्स और पंफ्लेट लगाने और सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, कुछ ही दिनों में अभियान दम तोड़ गया। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया है कि कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के वाहन चालकों को आसानी से पेट्रोल दिया जा रहा है। कुछ पंप संचालकों का तो यह तक कहना है कि ग्राहकों के दबाव और व्यावसायिक नुकसान के डर से वे नियमों का पालन नहीं कर पा रहे हैं। सेक्टर- 62, 54, 35, 15,14 यहां तक कि सेक्टर-33 जो कि परिवहन कार्यालय के बराबर स्थित पेट्रोल पंप पर भी जमकर नियम तोड़े जा रहे हैं।
-- -- -- -- --
दूसरे का हेलमेट मांगकर दे रहे चकमा
कई जगह अगर पेट्रोल पंपों पर अगर कोई चालक हेलमेट लगाकर नहीं आता और पंप कर्मचारी उसे पेट्रोल देने से मना करता है तो वह तेल डलवाने के लिए किसी और का हेलमेट मांग लेता है और उसे पेट्रोल मिल जाता है। इस तरह चकमा देकर भी लोग नियम की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -
चालान बता रहे कि लापरवाही बढ़ी
अहम यह है कि बीते पांच माह में छह लाख चालान सिर्फ बिना हेलमेट के चलने वाले वाहन चालकों के कटे हैं। यह आंकड़े साफ गवाही दे रहे हैं कि लोगों की तरफ से किस हद तक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यह संख्या काफी तेजी से बढ़ती ही जा रही है।
-- --
हादसों में भी इजाफा
आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में हादसों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां 2024 में मई तक 470 हादसे हुए थे। यह संख्या 2025 में इसी दौरान बढ़कर 522 तक पहुंच गई है। और यह तब है जब संबंधित विभागों को शासन से निर्देश मिले हुए हैं कि हर हाल में हादसों की संख्या में कमी लाने का काम किया जाना है।
-- -- -
अभियान लगातार जारी है। रोजाना बिना हेलमेट के चलने वालों पर धड़ाधड़ चालान की कार्रवाई हो रही है। पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्ती से पालन किए जाने के लिए कहा जा रहा है।
लखन सिंह यादव डीसीपी ट्रैफिक नोएडा--

लखन सिंह यादव डीसीपी ट्रैफिक नोएडा