{"_id":"6907a729232773dd430ba385","slug":"officials-are-getting-the-farmers-farmer-id-made-na-news-c-214-1-knj1005-139574-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसान की फाॅर्मर आईडी बनवा रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसान की फाॅर्मर आईडी बनवा रहे अधिकारी
विज्ञापन
तिर्वा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फाॅर्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर किसानों को रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया है।
एसडीएम ने कहा कि जो किसान निर्धारित समय सीमा में फाॅर्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, वे सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित रह जाएंगे। शासन के निर्देश पर प्रत्येक किसान का पंजीकरण करना आवश्यक कर दिया गया है। इससे पात्र किसानों को योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा सके पर अब भी बड़ी संख्या में किसान इस प्रक्रिया से वंचित हैं। इसे देखते हुए डीएम के निर्देश पर रविवार को एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार अवनीश सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने कई गांवों में पहुंचकर किसानों को रजिस्ट्री की जानकारी दी और मौके पर ही उनका पंजीकरण कराया। जनसेवा केंद्रों पर पहुंचे, जहां फार्मर रजिस्ट्री से छूटे किसानों की फॉर्मर आईडी की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे शीघ्र अपनी फाॅर्मर आईडी बनवाएं, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त में कोई बाधा न हो। उन्होंने बताया कि फाॅर्मर आईडी भविष्य में अन्य कृषि योजनाओं के लाभ के लिए भी जरूरी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर तहसील क्षेत्र के सभी पात्र किसानों का पंजीकरण पूरा कर लिया जाए, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।