फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officers woke up after complaining to the minister

Noida News: मंत्री से शिकायत के बाद जागे अधिकारी

Tue, 22 Jul 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Officers woke up after complaining to the minister
फोटो
विज्ञापन

-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सनराइज के दफ्तर में लगाया ताला
-2012 से सोसाइटी में अवैध रूप से स्थापित था कंपनी का दफ्तर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा स्थित अंसल गोल्फ लिंक एक सोसाइटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम मंगलवार को पहुंची। निवासियों की शिकायत पर टीम ने 2012 के बाद से कॉलोनी में बिल्डर द्वारा अवैध रूप से स्थापित सनराइज कंपनी के दफ्तर को सील किया। यहां कंपनी का 2012 से अवैध दफ्तर संचालित हो रहा था।

निवासियों का आरोप था कि पार्क में अवैध रूप से दफ्तर बनाकर निवासियों से करोड़ों रुपये की अवैध उगाही कर चुकी थी। प्राधिकरण की ओर से कॉलोनी के मेंटेनेंस अधिग्रहण हो जाने के बावजूद भी यह अवैध दफ्तर बनाकर कॉलोनी में अवैध उगाही कर रहे थे। जिसकी शिकायत आरडब्ल्यूए की ओर से की गई थी। इसके बाद प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्होंने सोसाइटी की खस्ता हालात की शिकायत राज्यमंत्री केपी मलिक से की थी। प्राधिकरण की टीम की ओर से सोसाइटी में संचालित कुछ अवैध होटल वालों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सीवर के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बचे हुए अन्य कार्य सड़क, ड्रेनेज और अन्य टेंडर भी जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया है। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि निवासियों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सनराइज कंपनी को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही पार्क में बने दफ्तर में ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed