फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officers were assigned the responsibility of ensuring three times the number of applications for the scheme.

Noida News: अफसरों को योजना में 3 गुना आवेदन कराने की दी जिम्मेदारी

Tue, 07 Jul 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Officers were assigned the responsibility of ensuring three times the number of applications for the scheme.
फोटो:---
विज्ञापन

अफसरों को योजना में 3 गुना आवेदन कराने की दी जिम्मेदारी
- सीडीओ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक की
- सभी बैंकों को एक सप्ताह में लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अलग-अलग विभागों को आवेदन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को लक्ष्य से तीन गुना आवेदन लाने होंगे। ताकि सरकार की तरफ से तय लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस संबंध में मंगलवार को सीडीओ ने बैठक कर सभी 10 विभाग को जिम्मेदारी दी है। साथ ही सभी बैंकों को योजना के आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।


जिले को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में 1700 का लक्ष्य मिला है। इन युवाओं को ऋण दिया जाना है। ताकि वो अपना उद्यम शुरू कर सकें, लेकिन अब तक योजना में 900 के करीब आवेदन आए हैँ। जबकि पिछले साल भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका था। इस पर सरकार ने तीन गुना आवेदन कराने का लक्ष्य भी दिया है। ताकि 1700 का लक्ष्य पूरा हो सके। इसी के तहत सीडीओ ने मंगलवार को विकास भवन में बैंकर्स और संबंधित विभागों के साथ बैठक ली। जहां सीडीओ ने संबंधित सभी 10 विभागों को आवेदन कराने की जिम्मेदारी दी है। सबसे अधिक 1000 आवेदन उपायुक्त उद्योग को कराने का लक्ष्य दिया गया है। इनके अलावा पॉलीटेक्निक व आईटीआई के प्रधानाचार्य को 750-750, कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक को 800, जिला सेवा नियोजन अधिकारी व राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन को 500-500 और खंड विकास अधिकारी दादरी, जेवर व बिसरख के साथ निदेशक आर सेटी को 200-200 आवेदन कराने होंगे। उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने बताया कि पूर्व में आ चुके आवेदनों का निस्तारण भी बैंकों के माध्यम से नहीं हो रहा है। सीडीओ ने सभी बैंकर्स को 7 दिन का समय दिया है। सात दिनों के अंदर 500 से अधिक लंबित आवेदनों का निस्तारण करना होगा। ताकि युवाओं को योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed