{"_id":"68bf43554ad548773608893b","slug":"officers-residences-and-staff-quarters-failed-the-iit-test-noida-news-c-1-gnd1002-3383079-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईआईटी के परिक्षण में फेल हुए अधिकारियों के आवास व कर्मचारियों के क्वार्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईआईटी के परिक्षण में फेल हुए अधिकारियों के आवास व कर्मचारियों के क्वार्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर-25, 27 व 37 में बनें मकान और क्वार्टर कराए जाएंगे खाली चस्पा होंगे नोटिस
योगेश तिवारी
नोएडा। जिले के पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी सेक्टर-25, 27 और 37 में जिन भवनों में रह रहे हैं वो कमजोर पड़ गए हैं। आईआईटी रुड़की से कराए गए परीक्षण में मजबूती के मानक पर सैंपल फेल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भूंकप जैसी स्थिति में सभी मकान बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। तीनों सेक्टर में 400 से ज्यादा अधिकारियों के आवास व कर्मचारियों के क्वार्टरनुमा फ्लैट बने हुए हैं। आईआईटी की इस रिपोर्ट के बाद नोएडा प्राधिकरण ने इन भवनों को खाली कराने का फैसला लिया है। इसको लेकर नोटिस जारी होने की शुरुआत हो गई है।
नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी से इन भवनों का रिबाउंड हैमर टेस्ट कराया था। इसमें सेक्टर-25 में 12 में 10 नमूनों में कंक्रीट की स्थित खराब और अत्यधिक खराब मिली है। यहां पर सिर्फ बिल्डिंग नंबर-16 व 7 के कंक्रीट सैंपल पास हुए हैं। इसी तरह सेक्टर-27 के भवनों की स्थिति और खराब मिली है। स्लैब और बीम के 7 सैंपल फेल हो गए हैं। वहीं 13 सैंपल में कंक्रीट की मजबूती अत्यधिक खराब पाई आई है। भेजे गए 22 में सिर्फ 3 सैंपल पास हुए हैं। यहां पर 254 अधिकारियों के निवास व कर्मचारियों को भवन आवंटित हैं। सैंपल जो पास हुए हैं वो एक तल के बने बड़े अधिकारियों के दो मकानों के हैं।
इसी तरह सेक्टर-37 में लिए गए 20 सैंपल में सिर्फ दो का कंक्रीट आईआईटी जांच में पास हुए हैं। आठ सैंपल फेल हुए हैं और 10 सैंपल में कंक्रीट व मजबूती की स्थिति अत्यधिक कमजोर मिली है। यह भवन 30 साल से ज्यादा पुराने हैं। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर प्राधिकरण ने यह सतर्कता बरती है। दूसरी तरफ आईआईटी की रिपोर्ट की भनक लगते ही इनमें रहने वाले अधिकारी भी सकते में हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-19 व 20 में बने प्राधिकरण के दफ्तर भी कमजोर, होंगे खाली
नोएडा प्राधिकरण की तरफ सेक्टर-19 और 20 स्थित प्राधिकरण दफ्तर की इमारत का भी परीक्षण करवाया गया था। दोनों इमारतें भी कमजोर मिली हैं। ऐसे में यहां बैठकर काम करने वाले और अपना काम कराने के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने दोनों दफ्तर भी खाली कराने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द यह दफ्तर सेक्टर-96 में बन रहे प्रशासनिक भवन का काम पूरा होने के बाद वहां शिफ्ट किए जाएंगे।
वर्क सर्कल-2 की तरफ से स्टॉफ भवन को लेकर सर्वे और परीक्षण करवाया गया था। इसमें जो भवन पुराने हैं और कमजोर हैं उनको नोटिस निर्गत किए जा रहे हैं।- एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।