फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officers' claims proved to be false, water became a problem for residents

Noida News: अफसरों के दावे हुए हवा, निवासियों के लिए मुसीबत बना पानी

Tue, 31 Oct 2023 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Officers' claims proved to be false, water became a problem for residents
अफसरों के दावे हुए हवा, पीने के पानी को तरस रहे लोग
विज्ञापन




- गंगा जल परियोजना के उद्घाटन के एक साल बाद भी नहीं मिली निजात

- कभी आपूर्ति ठप, तो कभी प्रेशर कम व गंदे पानी की हो रही सप्लाई



सीएल मौर्य



ग्रेटर नोएडा। गंगाजल परियोजना के उद्घाटन को लगभग एक साल हो गया लेकिन निवासियों को पर्याप्त शुद्ध पानी मुहैया कराने के दावे हवा हो गए हैं। त्योहारी सीजन में भी निवासियों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। कभी पानी की आपूर्ति ठप रहती है, तो कभी प्रेशर कम होने से टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पाता। गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग बोतल बंद पानी पीने को मजबूर हैं। बोतल बंद पानी का कारोबार खूब फल फूल रहा है।

शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए गंगा जल ग्रेटर नोएडा में लाने के लिए प्राधिकरण की ओर से प्रयास किया गया था। 17 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गंगा जल का आगमन तो हो गया, लेकिन ग्रेटर नोएडावासियों की इससे प्यास बुझती नहीं दिख रही है। अपर गंगा कैनाल हापुड़ के देहरा से 85 क्यूसेक गंगा जल लाने का प्रस्ताव 2005 में बना था। देहरा से जैतपुर तक 23 किलोमीटर की पाइपलाइन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, व देहरा में इंटेक के निर्माण पर प्राधिकरण 318 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इसके बाद बावजूद समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन




प्रेशर कम, चलानी पड़ रही मोटर

निवासी सिर्फ गंदे पानी की सप्लाई से ही नहीं कम प्रेशर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। कम प्रेशर के चलते पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच रहा है। मोटर चलाने के बाद ही पानी ऊपर पहुंचता है। जिनके यहां मोटर नहीं लगा है, वह बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं। सुबह- शाम मोटर चलाने से बिजली का बिल भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन सेक्टरों में हो रही गंगा जल की सप्लाई



नॉलेज पार्क- 1, 2, 3, ओमेगा-1, पी-3, पी-4, पी-7, ईटा-1 व 2, डेल्टा-1, 2 व 3, अल्फा-1, बीटा-1 व 2 और गामा- 1 व 2 आदि सेक्टरों में गंगाजल की सप्लाई की जा रही है। शहर में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए अभी 40 प्रतिशत गंगाजल को 60 प्रतिशत भूजल के साथ मिलाया जा रहा है।




-------------

गंगा जल आ नहीं रहा है और वाटर पंप खराब पड़े हैं। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्राधिकरण की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा जैसे शहर में लोग पानी की सप्लाई के लिए भटक रहे हैं।



- आदित्य भाटी, निवासी पी- 3
सेक्टर डेल्टा-1 व 2 में पानी की सप्लाई की समस्या का समाधान कर दिया गया है। 3-4 दिनों में पानी से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।



चेतराम, वरिष्ठ प्रबंधक, जल विभाग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed