{"_id":"649497dd2f57bdc1110ad9b4","slug":"officers-arrived-to-inspect-the-arrangement-of-the-cowshed-grnoida-news-c-23-1-noi1091-11236-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोशाला की व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोशाला की व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
Fri, 23 Jun 2023 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबर का असर
गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
गोशाला में टिनशेड न होने और जलभराव की मिली खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गर्मी में टिनशेड के बिना ही धूप में गोवंश के तड़पने की खबर के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शासन ने गोशालाओं में हो रही अव्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टीम भेजी है।
शुक्रवार को टीम ने पांच गोशालाओं का निरीक्षण किया और उनमें टिनशेड न होने, जलभराव और पर्याप्त चारा न होने समेत कई खामियां मिली हैं। अब इनकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में तपती गर्मी में बिना छत के तड़पने को मजबूर गोवंश नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसमें खटाना गांव स्थित गोशाला में तपती धूप में गोवंश तड़प रहे थे। गोशाला की चाहर दीवारी के मुख्य गेट पर ताला लगा था। गोवंश की देखभाल के लिए तैनात कर्मचारी नदारद थे। खबर के प्रमुखता से प्रकाशित होने पर शासन स्तर से गोशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टीम का गठन किया गया। बृहस्पतिवार को लखनऊ से गौतमबुद्धनगर की गोशालाओं का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी डा. एमआई खान को दी गई। उन्होंने वाजिदपुर, सेक्टर 14, जलपुरा, हल्दौनी, बिसाहड़ा और जारचा समेत कई गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गोशालाओं में पर्याप्त टिनशेड नहीं मिले। जलभराव मिला और उनके लिए चारा भी पर्याप्त नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर भी दूर नहीं की खामियां
गर्मी में गोशालाओं की अव्यवस्था का जायजा लेने के लिए टीम गठित करने की जानकारी अधिकारियों को मिली तो उन्होंने विकास भवन में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गोशालाओं की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद अधिकारियों ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया और अब निरीक्षण में भी खामियां पाई गई हैं।
शासन से आए एक अधिकारी डा. एमआई खान ने गोशालाओं का निरीक्षण किया है। अब शासन स्तर पर चारे का पैसा सीधा गोशाला के खाते में जाएगा। इसको लेकर पोर्टल पर तैयारी चल रही है। उसको भी देखा गया है। -विपिन कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी