फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offerings to ancestors... A surge of faith in Brajghat and Tigri, highway jammed

Noida News: पितरों का किया तर्पण... ब्रजघाट और तिगरी में आस्था का सैलाब, हाईवे जाम

Mon, 22 Sep 2025 02:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Offerings to ancestors... A surge of faith in Brajghat and Tigri, highway jammed
अमरोहा : पितृ विसर्जन अमावस्या पर दिल्ली हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। स्रोत : राहगीर
गजरौला (अमरोहा)। पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने के लिए रविवार को ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान कराए। रविवार तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।उधर, लोगों की भीड़ के चलते रूट डायवर्जन के बावजूद हाईवे पर करीब 12 घंटे जाम की स्थिति रही। कई पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। वहीं, तिगरी-गजरौला मार्ग पर भी जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा में स्नान करने व पितरों का तर्पण कराने के लिए तिगरी व ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार-रविवार मध्यरात्रि से ही दोनों जगह श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद आदि स्थानों से लोग एक दिन पहले ही शनिवार को ब्रजघाट की धर्मशालाओं में ठहर गए थे। तिगरी व ब्रजघाट दोनों ही स्थानों पर तड़के लगभग चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई और पितरों का तर्पण कराया।
विज्ञापन


लोगों ने किए धार्मिक अनुष्ठान

गंगा का किनारा हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। पुरोहितों को दान-दक्षिणा भी दी। रविवार तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। उधर हसनपुर क्षेत्र के गंगानगर व बुलंदशहर के भगवानपुर गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पितरों का तर्पण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे रही जाम की स्थिति, पांच किमी लगी कतार

ब्रजघाट व तिगरी पहुंचने वालों श्रद्धालुओं के वाहनों से हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। तड़के से ही दिल्ली हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली लाइन पर वाहनों की कतारें लगाना शुरू हो गई। दोपहर बाद तक यही स्थिति रही। ब्रजघाट से कांकाठेर तक करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। गंगा पुल के दूसरी और भी यही स्थिति रही। वाहन चालक कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। हाईवे पर लगे भीषण जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंद मिनट की दूरी तय करने में काफी समय लगा। पुलिस भी जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी रही। उधर, तिगरी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के कारण तिगरी-गजरौला मार्ग पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।


----

हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे कर वाहन निकलते रहे। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनाती की गई थी। - अंजलि कटारिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed