फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Obtained a loan against the house by preparing forged documents.

Noida News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर लिया 9.20 लाख का लोन

Sun, 05 Jul 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Obtained a loan against the house by preparing forged documents.
फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर लिया 9.20 लाख का लोन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर महिला समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। नगर के मेवातियान मोहल्ले में 60 वर्ग गज के मकान का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 9.30 लाख रुपये का लोन ले लिया गया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दौलतराम मार्केट में शाहबाज सैफी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 9 सितंबर 2021 को नई आबादी निवासी आस मोहम्मद से प्लॉट खरीदा था, जिसका बैनामा 23 दिसंबर 2021 को कराया गया। प्लॉट पर मकान बनाकर तभी से मालिक काबिज चला आ रहा है। 4 जून 2026 को जब मकान पर गया तो पता चला कि आस मोहम्मद व उसकी पत्नी नुसरत ने मकान पर लोन ले लिया है। जब रजिस्ट्री ऑफिस जाकर मुआयना कराया तो आस मोहम्मद ने अपनी पत्नी नुसरत के नाम से एक फर्जी दान पत्र 24 अक्तूबर 2025 को कराया गया, जिस पर ताहिर व जय भगवान गवाह हैं। यह प्लाट पूर्व में बेचा जा चुका है। साठगांठ कर हाउसिंग फाइनेंस के कर्मचारी लखन सिंह से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए। तीन मई 2026 को 9.20 लाख का लोन कर लिया गया। जब आरोपियों से संपर्क किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर आस मोहम्मद, नुसरत, मोहम्मद ताहिर सैफी, जय भगवान, लखन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed