फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   o helmet, no petrol campaign fades away

Noida News: फीका पड़ा नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान

Wed, 01 Oct 2025 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
o helmet, no petrol campaign fades away
फोटो----
विज्ञापन


-एक दूसरे को हेलमेट देकर जुगाड़ से वाहनों में पेट्रोल भरवा रहे शहरवासी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आमतौर पर लोगों को एक दूसरे के सुख दुख में साथ देते और परोपकार करते जरूर देखा होगा। यही परोपकार की भावना इन दिनों पेट्रोल स्टेशनों में खूब नजर आ रही है। जो लोग अपने हेलमेट न लगाकर पेट्रोल लेने आ रहे हैं उनकी मदद के लिए हेलमेट धारक अपना हेलमेट देकर पेट्रोल भरवाने में मददगार बन रहे हैं।

शहर में एक सितंबर को नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान शहर में दूसरी बार शुरू हुआ। इस बार सिर्फ एक माह के लिए इस अभियान की शुरूआत की थी। ऐसे में इसका समापन 30 सितंबर को हो गया था। इस बीच परिवहन विभाग भी अलर्ट रहा और नियमों का उल्लंघन करने वालों करीब 300 से ज्यादा चालकों पर कार्रवाई भी की। लेकिन यह कार्रवाई एक महीने बाद भी नाकाफी नजर आई। बुधवार को दोपहर भर में पेट्रोल पंपो में हर पांच में से एक ऐसा चालक देखा गया जो बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने आता दिखा।
विज्ञापन

यह हाल सेक्टर 71, सेक्टर 54, सेक्टर 62 और बॉटेनिकल स्थित पेट्रोल पंप में देखने को मिला। परिवहन विभाग का कहना है कि उनके द्वारा हर पेट्रोल पंप पर पोस्टर, बैनर लगाकर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सख्ती की गई। परिवहन विभाग के शुरूआती 15 दिनों में हेलमेट न पहनकर आने वाले ऐसे 150 से अधिक लोगों का चालान किया था। उसके बाद सख्ती और बढ़ाई गई। लेकिन इसका असर अंशमात्र ही देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर 54 के पेट्रोल पंप पर स्थिति
बुधवार को शहर के सेक्टर 54 स्थित पेट्रोल पंप पर एक दूसरे को हेलमेट ले देकर अपने वाहनों में लोग पेट्रोल भरवाते हुए नजर आए। दोपहर तीन बजे हुई इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप कर्मी वाहन चालक को जब बिना हेलमेट होने के कारण पेट्रोल भरने से मना कर रहे थे, तभी दूसरे शख्स अपना हेलमेट उसे देकर पेट्रोल भरवाने को कहा।



---------
26 जनवरी को शुरू हुआ था अभियान
यूपी सरकार ने हादसों में कमी लाने के लिए प्रदेशभर में सबसे पहले 26 जनवरी को इसकी शुरूआत की थी। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर जिले में भी 26 जनवरी से इस अभियान की शुरूआत की थी। हालांकि अभियान के एक महीने बीतने के बाद ही फीका पड़ गया था। यही हाल दूसरी बार चलाए गए अभियान के दौरान भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed