फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   O Chhath Maiya, please fulfill my request...

Noida News: हे छठ मैया पूरी करो अरजिया हमार...

Sun, 26 Oct 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
O Chhath Maiya, please fulfill my request...
बाराबंकी। नहाय खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाले सूर्योपासना के महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार को हो गई। महिलाओं ने घरों में रसोई आदि की सफाई व स्नान कर सूर्य को नमन किया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को सादा भोजन किया। परंपरा के अनुसार दिनचर्या बदलते हुए लकड़ी के तख्त या जमीन पर शयन की शुरुआत की। शाम को महिलाओं ने छठ मैया के पारंपरिक गीत गाए। अब रविवार को घरों में खरना छोटी छठ मनाई जाएगी।
विज्ञापन

लोक आस्था के पर्व के महापर्व छठ में व्रत रखने वाले घरों में उत्सव सरीखा माहौल है। दूर दराज रहने वाले परिवार के लोग भी इस मौके पर घर पहुंचने लगे हैं। शनिवार को महिलाओं ने परंपरा के अनुसार नहाने के बाद पूजा अर्चना करने के बाद लौकी की सब्जी व चने की दाल बनाकर उसका भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शाम को घरों में छठ मइया के पारंपरिक गीत हे छठ मैया पूरी करो अरजिया हमार., अन्न धन से भरल रहे घरवा दुरअवा, अचरा पसार भिखिया मांगी छठी माई सुन ला पुकार... गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed