फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nutrition and education will empower children

Noida News: पोषण व पढ़ाई से सशक्त होंगे नौनिहाल

Wed, 15 Oct 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nutrition and education will empower children
घोसियारी। खेसरहा ब्लाॅक संसाधन केन्द्र पर पोषण भी, पढ़ाई भी विषयक तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। प्रशिक्षण में कई प्रकार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सीडीपीओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण भी, पढ़ाई भी से नन्हें बच्चे शारीरिक व शैक्षिक रूप से सशक्त होंगे। विभाग के तरफ से सभी कार्यकर्ताओं को साप्ताहिक खेल आधारित कैलेंडर, खेल आधारित गतिविधियों का संग्रह आधार शीला और बौद्धिक विकास गतिविधियों का कैलेण्डर नवचेतना नाम के किताब उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को पोषण और पढ़ाई के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई, पढ़ाई के साथ संतुलित आहार देने की बिधि की जानकारी दी गई। गीत, बालगीत और नाटक के माध्यम से पढ़ने की जानकारी दी गई। सिनर्जी संस्थान से प्रशिक्षक ब्लाॅक प्रतिनिधि अतुल उपाध्याय एवं रीता मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल भोजन वितरण का स्थल नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण और शिक्षा के समन्वय से आने वाली पीढ़ी और मजबूत होगी। सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया पर भी प्रशिक्षित किया गया। सामूहिक गतिविधियों, खेलों और गीतों के माध्यम से यह जाना कि किस तरह बच्चों को पढ़ाई में रुचि के साथ-साथ पोषण संबंधी आदतें भी सहजता से सिखाई जा सकती हैं।

पिरामल फाउंडेशन से योगेन्द्र मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि कुपोषण और अशिक्षा समाज की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed