{"_id":"671e03db8cd47e4ee5002cac","slug":"nursing-student-accused-young-man-of-misdeed-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: नर्सिंग की छात्रा ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्रेम जाल में फंसाकर की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: नर्सिंग की छात्रा ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्रेम जाल में फंसाकर की हैवानियत
Sun, 27 Oct 2024 02:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:42 PM IST
सार
दनकौर क्षेत्र में स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ रही नर्सिंग की छात्रा ने एक युवक पर करीब 6 माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दनकौर क्षेत्र में स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ रही नर्सिंग की छात्रा ने एक युवक पर करीब 6 माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पीड़िता मूलरूप से सुल्तानपुर जिले की निवासी है। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ निजी अस्पताल में प्रेक्टिस भी करती है। अस्पताल में ही एक युवक उसके साथ काम करता है। अस्पताल में युवक ने उससे बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान उसने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी जिससे उसे नौकरी भी छोड़नी पड़ी थी। उसी दौरान युवक ने भी अस्पताल में काम करना बंद कर दिया। बाद में उसे प्रेम जाल में फंसा कर पिछले 6 माह से डरा धमकाकर दुष्कर्म करता आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस व परिजनों को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। किसी तरह पीड़िता ने अपने साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों को आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत करने कोतवाली पहुंची है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।