{"_id":"63e4ef48e2e686faf608dd59","slug":"nursery-ews-and-underprivileged-from-today-the-admission-process-for-noida-news-c-340-1-del1011-5013-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी : ईडब्ल्यूएस व वंचित वर्ग \nके लिए दाखिला प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी : ईडब्ल्यूएस व वंचित वर्ग के लिए दाखिला प्रक्रिया आज से
विज्ञापन
25 फरवरी तक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा
03 : मार्च को निकाला जाएगा पहला ड्रॉ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व वंचित, और दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार (10 फरवरी) से शुरू होने जा रही है। इन सीटों पर दाखिले के इच्छुक आवेदक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर उपलब्ध Ews/Dg लिंक के माध्यम से 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रा तीन मार्च को निकाला जाएगा।
शिक्षा निदेशालय ने ईडब्ल्यूएस व डीजी श्रेणी के लिए आयु सीमा निर्धारित की है। इन श्रेणी के तहत नर्सरी में दाखिले के लिए आयु सीमा 31 मार्च 2023 तक तीन से पांच वर्ष होना अनिवार्य है। केजी के लिए आयु सीमा चार से छह वर्ष तय की गई है। वहीं, पहली कक्षा के लिए आयु सीमा पांच से सात वर्ष होना जरूरी है,जबकि दिव्यांग श्रेणी के लिए नर्सरी में दाखिले की आयु सीमा 3-9 वर्ष, केजी की 4-9 वर्ष व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा 5-9 वर्ष है।
एक आवेदक का एक ही आवेदन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। एक से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन न हो इसके लिए बच्चे का आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। जबकि दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है। सभी श्रेणियों में दाखिले के लिए अभिभावक के लिए तीन वर्ष से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।
विज्ञापन
ईडब्लयूएस व वंचित वर्ग के दाखिले के संबंध में शिकायत http://doepvt.delhi.gov.in पर या फोन नंबर 8800355192, 9818154069 पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक की जा सकती है। मालूम हो कि 25 फीसदी सीटों में से 22 फीसदी सीटें एक लाख वार्षिक पारिवारिक आय से कम वाले ईडब्ल्यूएस के बच्चे, डीजी श्रेणी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित बच्चों के लिए व अन्य तीन फीसदी सीटें दिव्यांग श्रेणी के बच्चों के लिए हैं।