फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery Admission: Parents upset due to technical problems in EWS category application

नर्सरी दाखिला : ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदन में तकनीकी दिक्कतों से अभिभावक परेशान

Sun, 05 May 2024 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Nursery Admission: Parents upset due to technical problems in EWS category application
-15 तक कर सकते हैं आवदेन, 20 मई को निकाला जाएगा पहला ड्रॉ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के ईडब्ल्यूएस श्रेणी में नर्सरी दाखिले की दौड़ शुरु हो गई है, लेकिन, अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि दस्तावेज अपलोड होने में काफी समय लग रहा है। वहीं, कुछ अभिभावकों की शिकायत है कि स्कूल व शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट चलते-चलते बंद हो रही है। ऐसे में कई अभिभावक शिक्षा निदेशालय से लेकर स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं।

बताते चलें कि बच्चों के दाखिले के लिए 15 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस और वंचित वर्ग की करीब 40 हजार सीटें हैं। दाखिले को लेकर पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ 20 मई को निकाला जाएगा। बता दें कि निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट ईडब्ल्यूएस, डीजी और विशेष बच्चों की श्रेणी के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला संबंधी दिशा-निर्देश व अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों की परेशानी को देखा जा रहा है। कुछ चीजों को ठीक कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को विशेष रूप से ध्यान देना है कि एक बार ही आवेदन करना है। अगर, एक से अधिक आवेदन किए जाते हैं, तो आवेदन को रद्द किया जा सकता है। वहीं, एक ही मोबाइल नंबर से पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed