फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery admission: One day left for the process to start, standards not known

नर्सरी दाखिला : प्रक्रिया शुरू होने में एक दिन शेष, मानकों का पता नहीं

Tue, 26 Nov 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Nursery admission: One day left for the process to start, standards not known
-अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी 1373 स्कूल संचालक बने हुए हैं बेपरवाह
विज्ञापन


-1741 निजी स्कूलों में से मात्र 368 ने ही किए अपलोड

-शिक्षा निदेशालय की सख्ती का नहीं दिख रहा है असर
-----------------
-25 नवंबर तक अपलोड करने थे मानदंड
-अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन स्कूलों ने अभी से अपनी मनमानी शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में महज एक दिन शेष है, फिर भी दो तिहाई से अधिक स्कूलों ने अपने दाखिला मानदंड अपलोड नहीं किए हैं। अभिभावकों को यह पता नहीं चल रहा कि स्कूल में किन मानकों के आधार पर दाखिला होगा। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 25 नवंबर तक मानक अपलोड करने को कहा था।

अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी केवल 368 स्कूल ने ही मानक अपलोड किए हैं। यदि स्कूल 29 नवंबर तक मानदंड अपलोड करने में विफल रहते हैं तो वह अपने स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकेंगे। दिल्ली में करीब 1741 निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होने जा रही है। अब तक दाखिला मानकों का पता नहीं चलने के कारण अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देश के बावजूद अब भी 1373 निजी स्कूलों ने अपने दाखिला मानक अपलोड करने में रुचि नहीं दिखाई है। केवल 368 ने ही मानक जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने भी इन्हें जिले के अनुसार वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। इस तरह से अब अभिभावक एक ही जगह पर सभी स्कूलों के मानक को देख सकते हैं। शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए निदेशालय की वेबसाइट पर स्कूलों को मानक अपलोड करने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया था। स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वह अपने मानक व उसके लिए दिए गए अंक अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दाखिला प्रक्रिया रुकवाने की तैयारी में निदेशालय
शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उप-शिक्षा निदेशकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उन मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए दाखिला प्रक्रिया स्थगित रखी जाए जो 29 नवंबर तक मानदंड अपलोड करने में विफल रहते हैं। इन सभी को चिन्हांकित करते हुए इनकी सूची तैयार की जाए।

-----------------


सबसे अधिक स्कूल वेस्ट बी जोन से
शिक्षा निदेशालय के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों में सबसे अधिक स्कूल वेस्ट बी जोन से हैं। इस जोन में 240 स्कूल हैं, जिसमें से 189 ने अपने मानक जारी नहीं किए हैं। इसी तरह से नॉर्थ ईस्ट-1 से 183, नॉर्थ वेस्ट ए से 116 और पूर्वी दिल्ली जोन से 103 स्कूलों ने अपने मानकों को अपडेट नहीं किया है। नर्सरी दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दाखिला मानक और उनके अंक अपलोड होने से अभिभावकों को यह पता होता है कि कौन सा स्कूल अपने 100 अंकों के दाखिला फॉर्मूले में किस मानक के लिए कितने अंक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed