फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nursery Admission: Names of students scoring more than 70 marks appear in the first list.

नर्सरी दाखिला: 70 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का आया पहली सूची में नाम

Fri, 12 Jan 2024 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Nursery Admission: Names of students scoring more than 70 marks appear in the first list.
-पहली सूची को लेकर अभिभावकों में रही खासी उत्सुकता
विज्ञापन


-कुछ ने ऑनलाइन तो कई ने स्कूल जाकर किया अवलोकन
-कई स्कूलों द्वारा सूची जारी न करने से बनी रही असमंजस की स्थिति



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के ज्यादातर निजी स्कूलों ने नर्सरी दाखिले की पहली सूची में 70 से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को जगह मिली है। सूची को लेकर अभिभावकों में खासी उत्सुकता देखने को मिली। कुछ ने ऑन लाइन तो कई ने संबंधित स्कूल जाकर सूची का अवलोकन किया। शुक्रवार को जारी दाखिले की पहले सूची में कई स्कूलों के छात्र 100 अंक तक हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इधर, कई स्कूलों ने दाखिले की सूची देर शाम तक अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है। नतीजतन अभिभावक असमंजस में दिखे। उधर, स्कूल प्रशासन का कहना है कि जिन छात्रों के इससे कम अंक आए हैं, उनका नाम दूसरी सूची में आने की संभावना है। इसके बाद भी जगह बचने पर स्कूल तीसरी और चौथी सूची भी निकाली जा सकती है।


दिल्ली के एमएम पब्लिक स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत अन्य स्कूलों में पहली सूची में 70 से 100 तक अंक लाने वाले छात्रों का नाम है। इस बारे में श्रेष्ठ विहार स्थित स्कूल डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुहासिनी के नाथ ने बताया कि उनके स्कूल में भी 70 से 100 तक अंक लाने वाले छात्रों को पहली सूची में जगह दी गई है। उन्होंने बताया कि 70 अंक लाने वाले छात्रों का चयन ड्रा के माध्यम से किया गया है। पीतमपुरा स्थित एमएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रूमा पाठक ने बताया कि उनके स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र सूची देखने आए थे। उन्होंने बताया कि सूची में 70 और उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों के नाम अधिक हैं। वहीं, मयूर विहार- 3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सतवीर शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में पहली सूची में 90 छात्रों के नाम निकाले गए हैं।
विज्ञापन




---



सूची देखने के लिए स्कूलों में रही अभिभावकों की भीड़
शुक्रवार को जारी सूची को लेकर अभिभावकों में खासी उत्सुकता देखने को मिली। कुछ अभिभावकों ने ऑनलाइन लिस्ट देखी तो तमाम ऐसे भी थे, जो सूची देखने के लिए स्कूल पहुंचे थे। इसके चलते स्कूलों में भी भीड़ रही। जिन छात्रों का नाम सूची में था, उनके माता-पिता के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। जबकि कई अभिभावकों के हाथ निराशा लगी। नर्सरी सूची में अपने बच्चे का नाम देखने अभिभावक जतिन कुमार इंद्रपुरी से उषा रोड स्थित सलवान पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके बच्चे का नाम पहली ही सूची में आ गया है। लेकिन इसे देखने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्कूल ने देरी से नोटिस बोर्ड पर लिस्ट जारी की। दूसरी ओर अभिभावक सुनीता ने धीमी आवाज में बताया कि उनकी बच्ची का नाम पहली सूची में नहीं आया है। उन्हें लगा था कि उनकी बेटी का दाखिला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी उम्मीद है कि उनकी बेटी का नाम दूसरी सूची में तो जरूर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



---



अभिभावकों की परेशानी हल करेंगे स्कूल
सभी स्कूल नंबरों के आवंटन के संबंध में अभिभावकों के सवालों का समाधान शनिवार से 22 जनवरी 2024 तक करना होगा। अगर किसी अभिभावकों के नंबरों के आवंटन में थोड़ा सा भी संदेह होता है तो वे स्कूल से बातचीत कर सकते हैं। इसका मकसद अभिभावकों को दाखिला संबंधित जानकारी देना और उनकी समस्या को दूर करना है। अभिभावक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर सूची में अपने बच्चे का नाम चेक कर सकता है। साथ ही वे संबंधित स्कूल की वेबसाइट पर भी जाकर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed