फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nurse dragged for 30 meters to grab bag

Noida News: बैग झपटने के लिए नर्स को 30 मीटर तक घसीटा

Sat, 10 Jun 2023 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Nurse dragged for 30 meters to grab bag
प्रीत विहार की वारदात, लोगों ने बदमाश को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रीत विहार में स्कूटी सवार बदमाशों ने बैग लूटने के लिए नर्स को करीब 30 मीटर तक घसीट दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बैग नहीं छोड़ा। हालांकि, वह जख्मी हो गई। वहीं, राहगीरों आरोपी को दबोचकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान मधु विहार निवासी राहुल (26) के रूप में हुई है। तीन माह पूर्व ही राहुल जेल से छूटकर आया था।

पुलिस के मुताबिक, पूजा (28) परिवार के साथ पांडव नगर में रहकर प्रीत विहार के एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी समाप्त कर घर की ओर जा रही थी। निर्माण विहार होते हुए वह मधुबन चौक की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए स्कूटी सवार राहुल ने पूजा से बैग छीनने का प्रयास किया। पूजा ने बैग नहीं छोड़ा तो आरोपी उसे दूर तक घसीटता हुआ ले गया। शोर होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूजा और राहुल को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed