{"_id":"6b0717916f2e4a3f0e0e428e","slug":"nstructions-to-expedite-the-resolution-of-long-standing-issues-grnoida-news-c-1-noi1095-4969552-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरानी समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरानी समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
- अब 2 दिसंबर को होगी बैठक, वर्क सर्किल-1 से 5 तक के विकास कार्यों को लेकर होनी है बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुरानी समस्याओं के निस्तारण के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पुरानी बैठक के 70 फीसदी समस्याओं के निस्तारण न होने की खबर के बाद अधिकारियों ने आज होने वाली बैठक टाल दी। 26 नवंबर को होने वाली बैठक 2 दिसंबर को होगी। फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि वर्क सर्किल-1 से 5 तक के अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अहम है कि जुलाई 2026 में हुई बैठक के बाद दूसरी बार बैठक 26 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन जब पुरानी बैठक की स्थिति को लेकर अमर उजाला ने सेक्टरवासियों से जमीनी हकीकत जानी तो सामने आया कि 70 फीसदी शिकायतों का निस्तारण अब तक नहीं हो सका है। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने फोनरवा संग होने वाली बैठक टाल दी, जो अब 2 दिसंबर को सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में होगी। इस बीच अधिकारियों ने निचले स्तर के अधिकारियों को पूर्व में मिली शिकायतों पर जल्द काम शुरू करने और निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
आधा दर्जन सेक्टरों में 70 फीसदी इलाका अंधेरे में
सेक्टर 70, 71, 50, 56 जैसे सेक्टरों में 70 फीसदी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके चलते शाम को सेक्टरों में अंधेरा छा जाता है। इसके चलते अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। यहां तक कि सेक्टरों में शाम होते ही महिलाओं का पार्कों में टहलना भी असुरक्षा के कारण कम हो जाता है। सेक्टर 50 के आरडब्ल्यूए महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि उनके यहां 70 फीसदी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, पुरानी बैठक में यह बात उठाई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।