{"_id":"610286f2f8080e0f4f4c8e3d","slug":"npcl-greater-noida-and-greater-noida-west-seven-societies-electricity-load-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीसीएल: ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट की सात सोसायटियों में बढ़ाया बिजली का भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीसीएल: ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट की सात सोसायटियों में बढ़ाया बिजली का भार
Thu, 29 Jul 2021 04:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
नवीन कुमार भाटी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार भाटी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:16 PM IST
सार
-एनपीसीएल ने अतिरिक्त भार बांटकर फिक्स चार्ज वसूलने पर की कार्रवाई
-अभी अन्य सोसायटियों पर भी होगी कार्रवाई, कुल 84 को जारी किया था नोटिस
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की सात सोसायटियों के बिजली कनेक्शन का भार बढ़ा दिया है। इन सोसायटी में बिल्डर निवासियों से फिक्च चार्ज के नाम पर वसूली कर रहे थे। एनपीसीएल ने जांच के बाद कार्रवाई की है। वहीं कई अन्य सोसायटी पर भी जल्द कार्रवाई होगी। कंपनी ने शिकायतों पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की कुल 84 सोसायटियों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की 130 से अधिक सोसायटियों में बिजली आपूर्ति कर रहा है। ज्यादातर सोसायटियों के निवासियों का आरोप है कि बिल्डरों ने एनपीसीएल के बिजली कनेक्शन में तय भार लिया है और उसी का फिक्स चार्ज देता है। जबकि, सोसायटी के फ्लैटों में उसका तीन से चार गुना भार बांटा हुआ है और उसी हिसाब से फिक्स चार्ज लेते है। जो बिल्डरों की जेब में जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर एनपीसीएल ने कुछ माह पहले कुल 84 सोसायटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। काफी सोसायटी के जवाब दिया और कुछ ने जवाब नहीं दिया। जांच के बाद एनपीसीएल ने ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की सात सोसायटियां के बिजली कनेक्शन का भार बढ़ा दिया है। कंपनी के अफसरों का कहना है कि यहां पर बिजली का उपयोग ज्यादा हो रहा था। साथ ही कंपनी से लिए गए बिजली के भार से ज्यादा वितरित किया गया था। कुछ और सोसायटी की भी जांच चल रही है। वहां भी बिजली का भार बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रिपिंग व अवैध वसूली से मिलेगी राहत
बिजली कनेक्शन का भार बढ़ने से सात सोसायटी के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। अभी कनेक्शन का भार कम होने और खपत ज्यादा होने के कारण ट्रिपिंग ज्यादा हो रही है। साथ ही फिक्स चार्ज के नाम पर भी हो रही अवैध वसूली बंद हो जाएगी। फिक्स चार्ज का पैसा बिजली कंपनी के पास जाएगा।
इन सोसायटी का बढ़ाया गया भार
नाम पहले (किलोवाट) अब (किलोवाट)
सुपरटेक जार 500 2500
इको विलेज वन 900 2250
इको विलेज दो 1200 1800
इको विलेज तीन 700 2000
निराला एस्पायर 1350 2000
निंबस एक्सप्रेस 500 1000
पाम ओलंपिया 1800 2250
कई सोसायटी में बिजली की खपत ज्यादा है। जबकि वहां पर कनेक्शन का भार कम है। ऐसी सात सोसायटी में बिजली का भार बढ़ाया गया है। कुछ और सोसायटी की जांच चल रही है। वहां पर भी कार्रवाई होगी।-सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल