फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now your mail will not be delivered to strangers.

Noida News: अब गैर हाथों में डिलीवर नहीं होगी आपकी डाक

Thu, 09 Oct 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Now your mail will not be delivered to strangers.
ओटीपी और आईडी दिखने के बाद ही दी जाएगी डाक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। भारतीय डाक विभाग ने ग्राहकों की सुविधा और भरोसे को मजबूत करने के लिए रजिस्टर्ड डाक सेवा को और सुलभ बना दिया है। पत्र या पार्सल को केवल पांच रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर रजिस्टर्ड कराने पर ओटीपी और आईडी दिखाने पर ही डिलीवर किया जाएगा। इस सुविधा के तहत डाक सीधे उस व्यक्ति के हाथों में सौंपी जाएगी जिसके नाम पर वह भेजी गई है।
कई व्यक्तियों की शिकायत रहती थी कि गैर हाथों में उनकी डाक डिलीवर कर दी गई। इससे गोपनीयता की समस्या भी आती थी। इस समस्या को दूर करते हुए और बेहतरी की तरफ कदम बढ़ाते हुए भारतीय डाक विभाग ने रजिस्टर्ड डाक सेवा शुरू की। इसमें न केवल गोपनीयता बनी रहेगी, बल्कि भेजी गई सामग्री के गुम होने या गलत हाथों में पहुंचने की संभावना भी समाप्त हो जाएगी। इसे और खास बनाने में ट्रैकिंग सुविधा भी दी गई है ताकि भेजने वाला व्यक्ति अपनी डाक की स्थिति हर चरण पर ऑनलाइन देख सके। इससे पारदर्शिता और भरोसे दोनों में इजाफा होता है।
विज्ञापन



डाक विभाग की यह सुविधा आम लोगों से लेकर छात्रों, व्यवसायियों और सरकारी संस्थानों तक सभी के लिए फायदेमंद साबित होगी। परीक्षाओं के फॉर्म, कानूनी दस्तावेज या निजी पत्र इत्यादि हर जरूरी सामग्री अब पूरी सुरक्षा के साथ भेजी जा सकती है। भारतीय डाक सेवा का यह प्रयास डिजिटल युग में अपनी विश्वसनीयता को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गुमनामी से जूझ रहीं सरकारी योजनाएं
डाक विभाग भी अब निजी बैंकों की तरह यूपीआई की सुविधा अपने ग्राहकों को दे रहा है। इसे चलाना बेहद आसान भी है। इंडिया पोस्ट बैंक सिस्टम के तहत खोले गए खाते में वे सभी सहूलियतें दी जा रहीं हैं जो निजी बैंक के खाताधारकों को मिलती हैं। हालांकि, व्यवस्थित ढंग से प्रचार-प्रसार न होने के कारण आम लोगों तक योजना पहुंच नहीं पा रही है।


----
यह व्यवस्था बेहद फायदेमंद रहेगी, ग्राहक अपनी डाक को लगातार ट्रैक कर सकेंगे। साथ ही गोपनीयता भी बरकरार रहेगी। आईडी दिखाने पर ही संबंधित व्यक्ति को डाक डिलीवर की जाएगी। -राम सुहावन शुक्ला, सब पोस्ट मास्टर उप डाकघर रबूपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed