फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the robot will play marbles with the students

Noida News: अब विद्यार्थियों के साथ कंचे खेलेगा रोबोट

Mon, 23 Jan 2023 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Now the robot will play marbles with the students
Iफोटो-I
विज्ञापन

I-9वीं और 10 वीं के छात्र रोबो-कंचा लीग में रोबोटिक बनाकर खेलेंगेI
I-दिल्ली रोबोटिक लीग में भाग लेने के लिए 26 तक हो सकेंगे पंजीकरण I
I-IIछह एवं सात जुलाई को होगा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला I

Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIदिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र अब रोबोटिक बनाना सीखने के साथ उन रोबोटिक के साथ कंचा भी खेलेंगे। आईआईटी दिल्ली का टेक्नोलाॅजी इनोबेशन हब (आईएचएफसी) ज्ञान सहयोगी (नॉलेज पार्टनर) के रूप में 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को पहले रोबोटिक बनाना सीखने और फिर रोबो-कंचा नामक दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका दे रहा है। इच्छुक स्कूल और छात्र 26 जनवरी तक दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। छह महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अपना स्टार्टअप शुरू करने में भी मदद मिलेगी। I
Iआईआईटी दिल्ली के आईएचएफसी के सीईओ आशुतोष दत्त शर्मा ने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की योजना के तहत स्कूली छात्रों को रोबोटिक और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई)क्षेत्रों से जोड़ना है। ताकि वे इसमें अपना भविष्य बना सकें। इससे बच्चों में रोबोटिक्स के क्षेत्र में जिज्ञासा उत्पन्न होगी। इससे इस क्षेत्र में प्रतिभाओं को खोजने और निखारने में मदद मिलेगी। इस दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 के माध्यम से छात्र रोबोटिक बनाना सीखने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों से भी जुड़ेंगे। दरअसल, इस रोबोटिक खेल प्रतियोगिता को रोबाे-कंचा नाम दिया गया है। इसमें रोबोट कंचा खेलेंगे और रोबोट ही कंचा रोकेंगे। I
विज्ञापन

I----I
Iरोबोटिक पांच कंचों पर लगाएगा निशाना I
Iप्रतियोगिता में दो टीम एक साथ खेलेंगी। हर टीम में 5 छात्र और एक शिक्षक मेंटर के रूप में शामिल होगा। एक टीम का रोबोटिक अपने हाथ में कंचा लेकर सामने रखे पांच कंचों पर निशाना साधेगा। जैसे ही रोबोटिक अपने कंचे से सामने वाले कंचों को मारेगा तो वे इधर-उधर फैलते हुए गड्ढों में गिरेंगे। दरअसल, जितने अधिक कंचे गड्ढों में गिरेंगे, उतने ही अधिक अंक संबंधित टीम को मिलेंगे। इसी बीच विरोधी टीम के रोबोटिक इन कंचों को गड्ढों में गिरने से रोकने की कोशिश करेंगे। एक टीम के रोबोटिक को कंचों पर निशाना साधने के तीन मिनट मिलेंगे। जबकि विरोधी टीम को उन कंचों को गड्ढे में गिरने से रोकने (ब्लॉक) के लिए एक मिनट का समय होगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I----I
Iस्कूलों में आईआईटी विशेषज्ञ रोबोटिक बनाना सिखाएंगे I
Iआईआईटी दिल्ली के आईएचएफसी की टीम स्कूलों में जाकर रोबोटिक बनाने का प्रशिक्षण देगी। इसमें आईएचएफसी के दो स्टार्टअप रैंचो लैब और द इनोवेशन स्टोरी जाकर टीम के साथ रोबोटिक बनाना सिखाएंगे। पहले छात्रों को रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई)की जानकारी दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि दोनों कैसे काम करते हैं। रोबोटिक अपना काम एआई के माध्यम से संदेश मिलने पर करता है। इसमें इन स्कूली बच्चों के लिए अलग-अलग चरणों के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हीं अलग-अलग चरणों से निकलकर टीम फाइनल में पहुंचेगी। I

I----I
Iत्यागराज स्टेडियम में जुलाई में फाइनलI
Iदिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में छह और सात जुलाई को दिल्ली रोबोटिक लीग 2023 के तहत रोबो -कंचा प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग सहयोग कर रहा है। अभी तक दिल्ली के 100 स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण कर लिया है। स्कूलों के माध्यम से ही छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि कोई स्कूल शामिल नहीं होगा तो छात्र स्कूल से लिखित अनुमति के बाद इसमें शामिल हो सकेगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed