फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the amount of water consumed, the bill will have to be paid

अब जितनी होगी पानी का खपत, उतना देना होगा बिल

Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Now the amount of water consumed, the bill will have to be paid
नोएडा। शहरवासी जितने पानी का इस्तेमाल करेंगे उतने का ही बिल देंगे। नोएडा प्राधिकरण की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत वाटर मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। । इसके अंतर्गत पहले चरण में नोएडा के 5 हजार आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में वाटर मीटर लगाने का काम किया जाएगा। अभी तक सेक्टरों और सोसाइटी में पानी का चार्ज फिक्स है। प्राधिकरण के जल विभाग के डीजीएम आरपी सिंह ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत वाटर मीटर लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसका मॉडल आ चुका है। पहले चरण के पायलट प्रोजेक्ट में करीब 5000 घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में वाटर मीटर लगाया जाएगा। इसकी सफलता के बाद दूसरे चरण में इसे लगाने के लिए स्थान चिह्नित किया जाएगा। उनका कहना है कि इसके मेंटेनेंस के लिए 10 वर्ष का करार किया गया है। यानी वाटर मीटर लगाने वाली एजेंसी इसका आगामी 10 वर्षों तक रखरखाव का काम करेगी। फिलहाल इसका कुछ प्रतिशत तक काम हुआ है। जल्द ही वाटर मीटर शहर के हर घर में दिखेगा, जिससे लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed