फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now TB can be identified by the sound of cough

अब खांसी की आवाज से हो सकेगी टीबी की पहचान

Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now TB can be identified by the sound of cough
नोएडा। देश को वर्ष 2025 तक ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) की बीमारी से मुक्त बनाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। सामान्य तौर पर फेफड़े की टीबी की जांच के लिए बलगम का नमूना लिया जाता है, लेकिन जांच को और सुगम बनाने के लिए एक खास तरह का मोबाइल एप्लीकेशन ‘कफ कलेक्शन’ एप तैयार किया गया है। इस एप के जरिये खांसी की आवाज रिकॉर्ड की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि खांसी की आवाज व कुछ शब्दों के ज्यादा देर तक बोलने से टीबी की पहचान हो सकेगी। अभी यह प्रयोग के तौर पर चल रहा है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिरीश जैन ने बताया राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के दिशा-निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर में 88 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जनपद में 27 जनवरी से तीन फरवरी तक नमूने लेने का अभियान चला। जनपद को 88 लोगों के नमूने लेने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे समय पर पूरा कर लिया गया। डॉ. जैन ने बताया कि कफ सांउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सोल्यूशन टू डिटेक्ट टीबी के जरिये खांसी की आवाज से संभावित मरीज की पहचान की जा रही है। कई बार लोग लंबे समय तक खांसी आने के बावजूद संकोच व डर से जांच नहीं कराते हैं, अब वह खुद ही मोबाइल में एप इंस्टाल कर अपनी जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान एनटीईपी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी के स्मार्ट मोबाइल फोन में मौजूद एप में टीबी रोगी एवं अन्य लोगों की आवाज रिकॉर्ड की गई। सभी मरीजों को इस नमूने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया फिर उनका नमूना लिया गया। इसके साथ ही उनके वजन, ऊंचाई, रोग के लक्षण, लक्षण की अवधि, धूम्रपान व शराब के सेवन सहित तंबाकू के उपयोग जैसी आदतों के बारे में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय रखा जाएगा रिकॉर्ड
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि एप में रोगी या चिह्नित व्यक्ति की आवाज आठ बार रिकॉर्ड की गई है। आवाज अलग-अलग तरह से रिकॉर्ड की गई। सर्वे में जिन लोगों की आवाज रिकॉर्ड की गई है, उनके नाम व पता को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। रिपोर्ट भी किसी को साझा नहीं की जाएगी। प्रथम चरण के सर्वे में पूरे देश से लिए जाने वाले नमूनों का अध्ययन होगा। इसके बाद परिणाम के अनुसार इस एप को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
तीन तरह के नमूने लिए
- टीबी लक्षण रहित यानी नॉन टीबी वाले व्यक्ति
- टीबी लक्षण सहित यानी लक्षण वाले व्यक्ति, जिनका नोटिफिकेशन हो चुका है, लेकिन दवा शुरू नहीं हुई है
- टीबी के लक्षण वालों के संपर्क वाले या उनके नजदीकी रिश्तेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed