फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now preparations to change the name of Mohalla bus service

Noida News: अब मोहल्ला बस सेवा का नाम बदलने की तैयारी

Wed, 26 Mar 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Now preparations to change the name of Mohalla bus service
नया नाम नमो बस या अंत्योदय बस सेवा हो सकता है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब मोहल्ला बस सेवा का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। नया नाम नमो बस या अंत्योदय बस सेवा हो सकता है। इस बस सेवा की शुरुआत अगले माह हो सकती है।

पूर्व सरकार ने संकरे मार्गों पर 9 मीटर लंबी बसों को चलाने का फैसला किया था। तत्कालीन परिवहन मंत्री ने इन बसों का ट्रायल भी शुरू करा दिया था। दो हजार बसों को चलाने का निर्णय लेकर एक हजार के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया था। चुनाव से पूर्व करीब 250 बसों की आपूर्ति मिल गई थी। इन बसों को कुशक नाला डिपो में खड़ा किया गया है। अब दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार का गठन हुआ तो इन बसों को नया नाम देने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, बसों को चरणबद्ध तरीके से उतारने की योजना है। हालांकि, बस के संचालन को लेकर कुछ पेच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस निर्माता कंपनियों ने कुछ दस्तावेज नहीं सौंपे हैं।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट तक बस सेवा की तैयारी
दिल्ली सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह सेवा फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जा सकती है। नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ से दिल्ली से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed