फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now preparations are underway to start flights from the airport in December.

Noida News: अब दिसंबर में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की तैयारी

Thu, 27 Nov 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Now preparations are underway to start flights from the airport in December.
- करीब एक साल से अधिक समय से लगातार बदलती रहीं हैं उद्घाटन और कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने की तारीखें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। करीब एक साल से नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का इंतजार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक महीने के अंतराल में दो बार नोएडा एयरपोर्ट के निरीक्षण से इसके जल्दी ही शुरू होने के संकेत मिल रहे है हालांकि काफी हद तक इसका अंतिम फैसला डीजीसीए से मिलने वाला एयरोड्रम लाइसेंस और निजी एयरलाइंस की उड़ानों की तैयारी पर निर्भर करेगा।
25 अक्तूबर की तरह बृहस्पतिवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट के बोर्ड रूम में अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने दिसंबर के अंत तक व्यावसायिक उड़ानें एयरपोर्ट से शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए। ऐसे में एयरपोर्ट का उद्घाटन भी दिसंबर में ही प्रधानमंत्री के हाथों किया जाने की बात तय हुई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू राम मोहन की नोएडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मौजूदगी से जल्दी ही लाइसेंस मिलने और एयरपोर्ट के शुरू होने के कयासों को मजबूती मिली है। अब देखना यह होगा कि दिसंबर के पहले सप्ताह में अगर एयरोड्रम लाइसेंस मिलता है तो क्या निजी एयरलाइंस अपनी उड़ान शुरू कर पाएंगीं। अभी इन उड़ानों से किन शहरों को जोड़ना है, यह भी तय करना एक चुनौती बना हुआ है जोकि यात्रियों के रुझान से तय हो सकेगा।
विज्ञापन


कब क्या हुआ
सितंबर 2024- एयरपोर्ट के संचालन के लिए योजना में तय समय
अप्रैल 2025- पहली समय सीमा चूकने के बाद संचालन की तारीख को अप्रैल 2025 तक बढ़ाया गया
मई 2025- देरी की वजह से संशोधित कर नई तारीख तय हुई, उड़ान 15 मई से शुरू होनी प्रस्तावित हुईं
जून 2025 - काम पूरा नहीं होने पर नई तारीख उड़ानों के लिए 25 जून के लिए बदली
जुलाई 2025 - एयरपोर्ट शुरू करने के लिए जुलाई में नई तारीखें प्रस्तावित हुईं

सितंबर 2025 - कार्गो संचालन सितंबर में शुरू कर नवंबर के अंत तक पैसेंजर फ्लाइट शुरू करने की योजना पर काम शुरू हुआ।


इनसेट-
केंद्रीय मंत्री ने भी कर दी थी तारीख की घोषणा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए पूर्व में तारीख की घोषणा कर चुके हैं। हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से उन्होंने 30 अक्तूबर 2025 की तारीख नोएडा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन के लिए बताई थी। इस तारीख तक काम पूरा नहीं हो पाया तो अब दिसंबर के लिए प्रयास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड-नायल और यीडा के अधिकारियों का चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed