फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now pay house tax and name transfer fee from home

Noida News: अब घर बैठे जमा करें गृहकर व नामांतरण शुल्क

Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now pay house tax and name transfer fee from home

विज्ञापन
अब नगर निगम में गृहकर ऑनलाइन जमा होगा। नामांतरण के लिए ऑनलाइन फीस कटवानी होगी। इसके लिए नगर निगम ने बैंक के साथ मिलकर तैयारी पूरी कर दी है। इस व्यवस्था से शहर के 16 हजार कर दाताओं को राहत मिलेगी।



08 दिसंबर 2017 को नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम ऋषिकेश का गठन किया गया था। आठ साल बीत जाने के बाद भी नगर निगम पुरानी व्यवस्था पर चल रहा था। टैक्स भी ऑफलाइन जमा कराया जा रहा था। नए बोर्ड के गठन के बाद नगर निगम के डिजिटलीकरण होने की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने कई अन्य नगर निगमों में जाकर वहां की टैक्स की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अब नगर निगम प्रशासन ने गृहकर और संपत्तियों के नामांतरण के भुगतान को ऑनलाइन करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस काम के लिए एचडीएफसी बैंक रेलवे रोड शाखा की मदद ली जा रही है। गृहकर और नामांतरण शुल्क व्हाट्सएप के माध्यम से जमा कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय में आकर अधिकारियों को जानकारी दी। नगर निगम का एक खाता पहले से एचडीएफसी रेलवे रोड की शाखा में खुला है। ऑनलाइन भुगतान इसी खाते में किया जाएगा।


---



कोट-

नगर निगम में गृहकर और नामांतरण की फीस बुधवार से ऑनलाइन जमा की जाएगी। यह शुल्क व्हाट्सएप के माध्यम से जमा कराया जाएगा। बुधवार को पांच लोगों से ऑनलाइन शुल्क जमा कर इसकी शुरुआत की जाएगी। ऑनलाइन भुगतान सुरक्षित और पारदर्शी होगा। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed