फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now only 3 blocks in district, Dankaur is over

अब जिले में केवल तीन ब्लॉक, दनकौर खत्म

Sun, 08 Nov 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now only 3 blocks in district, Dankaur is over
अब जिले में केवल तीन ब्लॉक, दनकौर खत्म
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में अब केवल तीन ब्लॉक रह गए हैं। दनकौर ब्लॉक को खत्म कर उसके गांवों को जेवर में शामिल किया गया है। वहीं दादरी के 18 गांवों को बिसरख ब्लॉक में शामिल करने की अधिसूचना भी शासन ने जारी कर दी है। अब दादरी में 30, जेवर में 34 और बिसरख ब्लॉक में 24 गांव हो गए हैं।
शासन द्वारा जारी अधिसूचना के बाद जेवर में मारहरा, मोहबलीपुर, अलीअहमदपुर उर्फ गढ़ी, चांचली, जहांगीरपुर देहात, लोदाना, भंवोकरा, कानीगढ़ी, जेवर खादर, रामपुर बांगर, भगवंतपुर छातंगा, शमशम नगर, झुप्पा, मेवला गोपालगढ़, अलाउदीनपुर उर्फ ढुढेरा, सिरसा, करौल बांगर, मेंहदीपुर खादर, अलियाबाद, मंगरौली, माडलपुर, बांजरपुर, चचूरा, चीती, चूहडपुर, दौलारजपुरा, जमालपुर, मकनपुर खादर, मंडपा, राजपुर खुर्द, शाहपुर खुर्द, दलेलपुर समेत 34 गांव हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं 18 गांव बिसरख में शामिल होने के बाद दादरी ब्लॉक में 30 गांव रह गए हैं। इनमें दादूपुर खटाना, बढ़पुरा, जारचा, कलौंदा, खटाना धीरखेड़ा, छायसा, उपरालसी, नूरपुर, धनुवास, गुलावठी खुर्द, मुछियानी, शाहपुर खुर्द, चिटहेरा, कटहेरा, फूलपुर, बैरंगपुर नई बस्ती, लुहारली, कोट, नंगला चमरू, सैंथली, नंगला नैनसुख, बील अकबरपुर, दतावली, कैमराला चक्रसेनपुर, छोलस, भोगपुर, रामगढ़ चमरावली, आनंदपुर, खंडेरा, समाउदीनपुर शामिल हैं। वहीं बिसरख ब्लॉक में 24 गांव हो गए हैं। इनमें दुजाना, कचैड़ा, बादलपुर, विश्नोली, दुरियाई, गिरधरपुर, ततारपुर, सीदीपुर चौना, रसूलपुर डासना, प्यावली ताजपुर, जैतवारपुर, पटादी, खंगौड़ा, ऊंचा अमीरपुर, रानौली लतीफपुर, बिसाहड़ा, सलारपुर कला, बंबाबड, आकिलपुर जागीर, महावड, इस्लामाबाद कल्दा, शादीपुर छिड़ौली, कूड़ी खेड़ा आदि शामिल हैं। जनपद में आगामी पंचायत चुनाव 88 ग्राम पंचायतों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed