फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now illegal bike taxis are spreading in Noida bike taxi ban in delhi

Noida Bike Taxi: अब नोएडा में पैर पसार रहीं अवैध बाइक टैक्सी, परिवहन विभाग कसेगा शिकंजा

Sun, 12 Mar 2023 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Mar 2023 10:35 AM IST
सार

दिल्ली से सटे नोएडा में अवैध बाइक टैक्सी पैर पसार रहीं हैं। परिवहन विभाग जल्द इनके खिलाफ अभियान चलाएगा। जिले में पांच साल पहले बाइक टैक्सी की शुरुआत हुई थी। परिवहन विभाग के अनुसार नोएडा में अब 2446 बाइक टैक्सी रजिस्टर्ड हैं। 

विज्ञापन
Now illegal bike taxis are spreading in Noida bike taxi ban in delhi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली में एप आधारित बाइक टैक्सी बैन होने के बाद अब ये बाइक नोएडा में पैर पसार रही हैं। अब इनको रोकने के लिए परिवहन विभाग भी कमर कस रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए अभियान अप्रैल से शुरू हो जाएगा। ऐसे वाहनों पर चालान किया जाएगा। एक से अधिक बार पकड़े जाने पर चालान की राशि बढ़ती जाएगी। 
विज्ञापन


जिले में पांच साल पहले बाइक टैक्सी की शुरुआत हुई थी। परिवहन विभाग के अनुसार नोएडा में अब 2446 बाइक टैक्सी रजिस्टर्ड हैं। हालांकि इससे दोगुनी बाइक टैक्सी प्राइवेट नंबर की बाइक का कमर्शियल इस्तेमाल बना ली गई हैं और लोगों को नए-नए एप से जोड़कर सवारी करा रही हैं। 
विज्ञापन


कल्याणपुरी निवासी एक युवक ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उनकी रोजी रोटी इसी से चलती थी। दिल्ली में बैन के बाद उनका काम बंद हो गया और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस वजह से उन्हें नोएडा आकर यह काम करना पड़ रहा है। वह अकेले नहीं हैं बल्कि दिल्ली में इन वाहनों के सहारे अपनी रोजी रोटी चलाने वाले कई और चालक भी नोएडा आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में हजारों अवैध टैक्सी बाइक रोजाना संचालित हो रही हैं। हालांकि अभी तक विभाग इस पर शांत ही नजर आया है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी ने बताया रजिस्टर्ड बाइक टैक्सी के अलावा जो लोग प्राइवेट बाइक का कमर्शियल इस्तेमाल करते हैं उनके खिलाफ अक्सर कार्रवाई होती रही है लेकिन, अब विभाग इस पर कड़ा अभियान चलाने जा रहा है। मामले में तकनीकी विशेषज्ञों से मदद लेने के लिए परिवहन आयुक्त को लेटर लिखा गया है। 

एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है  कि कुछ ऐप-आधारित बाइक टैक्सी कंपनियां 1988 के अधिनियम का उल्लंघन करते हुए खुद को एग्रीगेटर के रूप में पेश कर रही हैं। अब कार्रवाई की रणनीति बन चुकी है। पहली बार अवैध बाइक टैक्सी के पकड़े जाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और एक साल तक की कैद हो सकती है।

 

ऐसे कराएं कॉमर्शियल रजिस्ट्रेशन 
बाइक के कॉमर्शियल रजिस्ट्रेशन के लिए एआरटीओ ऑफिस में 300 रुपये की फीस के साथ एक साल के फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए 1000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं कॉमर्शियल बाइक के लिए हर तिमाही 550 रुपये का शुल्क भी देना होगा। रजिस्टर्ड बाइक का नंबर प्लेट पीले रंग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed