फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now Danix officer accuses Rajasekhar

Noida News: अब दानिक्स अधिकारी ने राजशेखर पर लगाए आरोप

Fri, 09 Jun 2023 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Now Danix officer accuses Rajasekhar
ओबीसी प्रमाण पत्र उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अफसरशाही का विवाद और गहराता जा रहा है। अब एक दानिक्स अधिकारी ने विशेष सचिव (सेवाएं) वाईवीवीजे राजशेखर पर संगीन आरोप लगाए हैं। फर्जी ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर लाभ लेने का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। इस मामले में विधानसभा कमेटी ने 14 जून को राजशेखर को पेश होने के लिए कहा है, लेकिन विशेष सचिव ने इससे इंकार किया है।

विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में अधिकारी ने आरोप लगाया है कि दानिक्स कैडर में विशेष सचिव (सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राजशेखर उनसे दो साल वरिष्ठ हैं। उन्होंने राजशेखर से उनके ओबीसी के बारे में सवाल किया तो वे निजी दुश्मन मानने लगे। पहले उनसे अच्छे संबंध थे, लेकिन बाद में बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्ष 2000 से उनके बर्ताव में लगातार बदलाव होने लगे और प्रतिशोध व दुर्भावना से प्रेरित हैं। सिविल सेवा परीक्षा 1994 (1995 का बैच) के बैच से आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी के लिए आरक्षण की सुविधा दी गई। फर्जी ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर मुख्य परीक्षा की दूसरी सूची में राजशेखर का नाम आया। उन्होंने झूठा दावा किया कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। इसी आधार पर उन्हें दानिक्स आवंटित किया गया। वाईवीवीजे राजशेखर ने तत्कालीन आंध्रप्रदेश के राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की मदद से झूठा जाति प्रमाणपत्र प्राप्त किया, इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article