फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now Corona vaccination will be held on 22 January

अब 22 जनवरी को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 18 Jan 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now Corona vaccination will be held on 22 January
अब 22 जनवरी को लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

नोएडा। सोमवार को होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम को निरस्त करते हुए शासन स्तर से नई तारीख शुक्रवार तय कर दी गई है। शुक्रवार को 82 बूथाें पर 8200 कर्मियाें को टीका लग सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसके लिए अभी विस्तृत दिशा-निर्देश मिलने बाकी हैं। उसके बाद ही निश्चित लाभार्थियों की संख्या बताने की बात अधिकारी कर रहे हैं। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
शनिवार को टीकाकरण के पहले दिन 600 में से 393 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। सोमवार को प्रत्येक बूथ पर टीकाकरण होना तय था। देर रात तक कोई आदेश न आने के कारण तैयारियां नहीं हो सकीं। ऐसे में सोमवार को होने वाला कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि पूर्व में 30 केंद्रों पर 75 बूथ बनाए गए थे। अब बूथाें की संख्या बढ़ाकर 82 कर दी गई है। अभी यह निश्चित नहीं है कि टीका सभी बूथों पर ही लगेगा। बूथ घटाएं और बढ़ाए भी जा सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य कर्मी भी प्रत्येक बूथ पर 100 ही लिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक जो शासन से दिशा-निर्देश मिल रहे हैं। उसके मुताबिक, 82 बूथाें पर 8200 कर्मियाें को ही टीका लगाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

टीका नहीं लगवाने वाले कर्मियाें की रिपोर्ट भेजी
शनिवार को 207 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंचे थे। शासन ने सभी गैरहाजिर कर्मियाें का ब्योरा मांग लिया था। सभी कर्मियाें का विवरण शासन को भेज दिया गया है। अफसरों का कहना है कि शासन यह तलाश करने की कोशिश करेगा कि कर्मियों के टीका न लगवाने के पीछे वजह क्या रही। बताया गया है कि सभी वंचित कर्मियों को टीका अंतिम मॉप अप राउंड में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed