फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now compensation for every project of Yeida

नोएडा: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के हजारों किसानों का मिलेगा 778 रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ा मुआवजे का लाभ

Tue, 14 Feb 2023 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Now compensation for every project of Yeida
यीडा की हर परियोजना के लिए अब मुआवजा 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर
विज्ञापन


प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों का मिलेगा, 778 रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ा मुआवजे का लाभ
एयरपोर्ट प्रभावित किसानों को ही मिल रहा था अधिक मुआवजा, अब एक समान हुआ
केवल गौतमबुद्धनगर के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसान पर लागू होगा फैसला
परियोजनाओं के प्राधिकरण 2100 एकड़ जमीन इसी साल खरीदने का है लक्ष्य


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए भूमि देने वाले ही नहीं बल्कि अब गौतमबुद्ध नगर में यमुना प्राधिकरण की हर परियोजना में किसानों को जमीन का मुआवजा एक समान मिलेगा। अब तक एयरपोर्ट प्रभावित पांच हजार किसानों को 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिकर दिया जा रहा था, जबकि अन्य परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को 2322 रुपये ही मिल रहे थे।
मंगलवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में यमुना प्राधिकरण की हर परियोजना के लिए अब मुआवजा 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया है, जो 778 रुपये प्रति वर्गमीटर (35 फीसदी बढ़ा) है, हालांकि जो किसान सात फीसदी आबादी का भूखंड लेंगे उनको 2728 रुपये प्रति वर्गमीटर ही मुआवजा मिलेगा। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हजारों करोड़ रुपये के निवेश करार के लिए प्राधिकरण को विभिन्न परियोजनाओं के लिए 2100 एकड़ भूमि खरीदनी है। मुआवजा बढ़ने से एक ओर जहां हजारों किसानों का लाभ मिलेगा, वहीं, प्राधिकरण पर इस जमीन को खरीदने पर करीब 71 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को सरकार के निर्देश पर विशेष परियोजना के तहत 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिकर दिया जा रहा था, जबकि अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन लेने के दौरान किसानों को सर्किल रेट का दोगुना 2322 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा दिया जा रहा था। किसान प्राधिकरण और सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए प्राधिकरण ने शासन में किसानों के मुआवजा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। इसमें कहा गया था कि यीडा क्षेत्र में सभी परियोजनाएं विशेष है, इसलिए सभी को एक जैसी दर से मुआवजा दिया जाए। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी किसानों के साथ मुख्यमंत्री मुलाकात कर मुआवजा एक समान करने की मांग रखी थी। लखनऊ में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र में सभी परियोजनाओं के लिए एक समान मुआवजा दर के प्रस्ताव को पास कर दिया है। अब गौतमबुद्ध नगर में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों को 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि वैसे तो यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा जिले आते हैं, मगर यह फैसला केवल गौतमबुद्ध नगर में ही लागू होगा। दूसरे जिलों में जमीन अधिग्रहण वहां से सर्किल दर के अनुसार किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल दर से चार गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना मुआवजा दिया जाता है।
---
एक ही तहसील में दो तरह का मुआवजा किसानों में सौतेलापन दिखाता था। इसे समान कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। अब गौतमबुद्ध नगर में यमुना क्षेत्र में प्रभावित किसानों को एक समान दर पर मुआवजा मिल सकेगा। - डॉ.अरुणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना प्राधिकरण

---


जेवर क्षेत्र में किसानों के लिए एक समान मुआवजा कराने के लिए 12 अक्तूबर, 2022 को एयरपोर्ट के द्वितीय चरण से प्रभावित किसानों के साथ मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिले थे। उन्होंने मुआवजा बढ़ाने का आश्वासन दिया था, अब इसे पूरा कर दिया है। इससे साफ है कि भाजपा किसान हितैषी है। - धीरेंद्र सिंह, विधायक जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed