फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notorious gangster Sundar Bhati property worth 3-5 crore attached in Delhi

ग्रेटर नोएडा के सुंदर भाटी पर एक्शन: दिल्ली में 3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त, पढ़ें कौन है ये कुख्यात गैंगस्टर

Tue, 08 Aug 2023 10:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 10:49 PM IST
सार

कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने कड़ा एक्शन लिया है। 3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा रही है।

विज्ञापन
Notorious gangster Sundar Bhati property worth 3-5 crore attached in Delhi
सुंदर भाटी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट न्यायालय के आदेश पर जेवर पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर सुंदर भाटी की दिल्ली के मयूर विहार स्थित 3.5 करोड़ की चार मंजिला कोठी (इमारत) को कुर्क किया है। सुंदर भाटी के खिलाफ 47 संगीन केस दर्ज हैं और उसे हत्या के मामले में जिला अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

विज्ञापन


एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के मयूर विहार शशि गार्डन में सुंदर भाटी की अवैध कमाई से अर्जित की गई 150 वर्ग गज में 4 मंजिला कोठी है। जेवर पुलिस की रिपोर्ट पर पुलिस कमिश्नर की अदालत ने 21 मई को अवैध तरीके से कमाई कर खरीदी गई इस संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी को कुर्की की कार्रवाई पूरी कराने के लिए प्रशासक नियुक्त करने का आग्रह किया था। इसके बाद क्षेत्रीय तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कर कुर्की की कार्रवाई की गई। दिल्ली के एसचओ पांडव नगर को रिसीवर बनाकर पुलिस ने मुनादी कर कोठी को कुर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुंदर भाटी की कोठी में कई किरायेदार रह रहे थे। कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कोठी को कुर्क कर लिया गया।

सुंदर भाटी गैंग की पहले भी की गई है संपत्ति कुर्क
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर व उसके साथियों की अवैध तरीके से कमाई कर अर्जित की गई संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क किया जा रहा है। इससे पहले भी सुंदर भाटी के भाई सिंहराज समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पुलिस ने गिरोह के कई बड़े वाहन व लग्जरी कार कुर्क की हैं।

कौन है कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी
साल 1990 में ग्रेटर नोएडा के गांव रिठौड़ी के रहने वाले नरेश भाटी ने परिवार के कई लोगों की हत्या के बाद जरायम की दुनिया में कदम रखा। उसी दौरान नरेश का संपर्क सतवीर गुर्जर से हुआ। ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव का रहने वाला सुंदर भाटी भी पहले नरेश भाटी के साथ रहता था। 

सिकंदराबाद में ट्रक यूनियन पर कब्जे को लेकर नरेश भाटी और सुंदर भाटी के गुर्गे आपस में भिड़ गए। भिडंत में एक की जान जाने के बाद दोनों की आपस में ठन गई। नरेश भाटी राजनीतिक संरक्षण हासिल करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनना चाहता था। इधर, सुंदर भाटी भी यही मंशा रखने लगा। इससे दोनों की दोस्ती और रंजिश में बदल गई। नरेश भाटी ने जिला पंचायत का चुनाव लड़कर, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पा ली। वर्ष 2004 में नरेश भाटी की सुंदर भाटी गिरोह ने हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed