फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices pasted on 50 constructions

Noida News: सलारपुर में 50 निर्माण पर नोटिस चस्पा

Tue, 15 Jul 2025 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Notices pasted on 50 constructions
-नोएडा प्राधिकरण ने एक हफ्ते में खुद तोड़ने की दी मोहलत
विज्ञापन


-मंगलवार को हंगामे के बीच चलाया अभियान
माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-107 सलारपुर खादर में नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा निर्माण चिन्हित किए हैं। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम इन निर्माण को अवैध करार देने के साथ नोटिस चस्पा करने को गई। इस दौरान टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नोटिस चस्पा कर एक हफ्ते में खुद निर्माण तोड़ने की मोहलत दी गई है। इसके बाद प्राधिकरण कार्रवाई आगे बढ़ाएगा।



नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे खसरा नंबर-723, 724, 727 से 739, 745 से 753 तक नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित जमीन है। इन खसरों की जमीन पर अवैध रूप से इमारतें बनाई जा रही हैं। इन इमारतों का काम रुकवाने के लिए मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम गई। टीम ने काम रुकवाने के साथ-साथ इमारतों पर नोटिस चस्पा करने का काम शुरू किया तो अतिक्रमण करने वालों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर प्राधिकरण की पुलिस के अलावा संबंधित कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश अवैध इमारतों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। हंगामा करने वालों व नोटिस चस्पा कराने से संबंधित कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन


-----------------

अतिक्रमण व निर्माण करने वालों के नाम व कंपनी चिन्हित-

मोहम्मद अयूब व याकूब, सुनील शर्मा व राहुल शर्मा, मोहम्मद सलीम व शमीम, मैसर्स एसए प्रमोटर्स के सुनील कुमार सिंह, मैसर्स प्रोपर्टी अरीना इन्फ्राकांन प्राइवेट लिमिटेड के आलोक कुमार, रिषिपाल, महर्षि आश्रम के राहुल भारद्वाज, मैसर्स एनर्जी बिल्डिंग सोल्यूसन्स प्राइवेट लिमिटेड के संजीव कुमार त्रिपाठी, मैसर्स क्वालिस्टिक टेक्नोज के सुभाष कुमार भाटी, मैसर्स डालमिया लेटेक्स लिमिटेड के अभिषेक जैन, विकास गोयल, मैसर्स नीदरलैण्ड इंडिया कम्युनिकेशन इंटरप्राइजेज के जालम सिंह, जयाकुमारी, मैसर्स ब्रेकथ्रू इंटरप्राइजेज एलएलपी के सर्वेश मिश्रा, जयविन्द, जुगल किशोर गौतम व सुरेंद्र, रामकुमार, हरीश व हरिशचंद, मिन्टू व रिन्कू, राहुल कसाना, मैसर्स स्टूडेन्ट इंटरनेशनल मेडिटेशन सोसाइटी के विनीत कुमार श्रीवास्तव, मैसर्स सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्टस लिमिटेड के प्रदीप सिंह, मैसर्स गोपाल सागर इन्फ्रा लिमिटेड के हेरी बजाज, मैसर्स प्राईमस अल्टिमा के पवन जिंदल, मैसर्स अरीना प्रापर्टी इन्फ्राकान प्राइवेट लिमिटेड के आलोक कुमार, रामनाथ यादव, शेखर कुमार, कृष्ण कन्हैया, मैसर्स सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अंकित कुमार, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शमीम मलिक, महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रमोद कुमार, मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद फैज अंसारी, मैसर्स एकता बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के निखिल कुमार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
लोगों से अपील
नोएडा प्राधिकरण अफसरों ने बताया कि इन बिल्डर कंपनियों के लोग जमीन पर फ्लैट बना लोगों को झांसे में लेकर बेच रहे हैं। उन्होंने आम जन से इन बिल्डरों या कॉलोनाइजर से सलारपुर खादर में फ्लैट और मकान न खरीदने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed