{"_id":"6aea011743392e92db075a2c","slug":"notices-issued-to-two-organizers-for-flouting-grap-rules-noida-news-c-1-noi1095-4903077-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेप के नियमों की अनदेखी पर दो आयोजकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेप के नियमों की अनदेखी पर दो आयोजकों को नोटिस
विज्ञापन
फोटो ( इंपैक्ट लोगो, 2 नवंबर की प्रकाशित हुई खबर)
-ग्रेप लागू होने के बाद खेल आयोजनों पर रोक के बावजूद जिले में हुईं प्रतियोगिताएं, खेल विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने के बाद भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में जारी निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। रोक के बावजूद अलग-अलग स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें जिंदल पोलो एस्टेट में पोलो मुकाबले और सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने दो नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला खेल विभाग ने संज्ञान लेते हुए दोनों आयोजकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए हैं।
विभाग ने आयोजकों से पूछा है कि निर्देशों के बावजूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किस आधार पर किया गया और रोक संबंधी आदेशों की अनदेखी क्यों की गई। वहीं, सेक्टर-132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में प्रस्तावित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को लेकर भी खेल विभाग ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद आयोजकों ने प्रतियोगिताएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दीं।
जिंदल पोलो एस्टेट में एक नवंबर को जिंदल एस्टेट कप के तहत दो पोलो मुकाबले खेले गए थे। पहले मुकाबले में पोलो एस्टेट ने अरावली पोलो को 10-6.5 गोल से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मेफेयर पोलो ने जिंदल पैंथर्स को 7-5.5 गोल से शिकस्त दी। वहीं, सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में शूटिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन दोनों आयोजनों को लेकर विभाग ने आयोजकों से जवाब मांगा है। मामले में पक्ष जानने के लिए आयोजकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
जिंदल पोलो एस्टेट और प्रोमेथियस स्कूल के आयोजकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे पूछा गया है कि संबंधित निर्देशों के बावजूद प्रतियोगिताओं का आयोजन क्यों किया गया। आयोजकों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी