फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices issued to nine fertilizer and seed sellers

Noida News: खाद बीज के नौ विक्रेताओं को दिए नोटिस

Sat, 06 Dec 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to nine fertilizer and seed sellers
मैनपुरी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज उपलब्ध कराए जाने को लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने सुल्तानगंज ब्लॉक में नौ विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए, सात दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान ने बताया कि जिले के किसानों को हर हाल में बेहतर खाद बीज उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, इसको लेकर शासन के निर्देश पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को सुल्तानगंज ब्लॉक में दुकानों का निरीक्षण किया गया, छापेमारी के दौरान सौरभ ट्रेडिंग कंपनी, चौहान खाद भंडार हन्नूखेड़ा, खान खाद भंडार जिरौली, राजपूत खाद भंडार हिमायतपुर बिछवां रोड, शिव खाद भंडार बौद्ध नगर, सिद्धार्थ बीज भंडार करीमगंज रोड दुकान बंद कर भाग गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कृष्ण खाद भंडार बिछवां रोड, गुप्ता खाद भंडार सिमरई, बालाजी बीज भंडार को दस्तावेज पूर्ण न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सात उर्वरक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed