फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice on sweets being made in unhygienic conditions

Noida News: गंदगी में बन रहीं मिठाइयों पर नोटिस

Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Notice on sweets being made in unhygienic conditions
नगला मुही में सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विभाग
एटा। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। दो जगह गंदगी में बन रहीं मिठाइयों पर संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए। वहीं एक स्थान पर संदिग्ध 160 लीटर सरसों के तेल को जब्त कर लिया।सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। नगला मुही गणेशपुर में नेत्रपाल सिंह की दुकान से खोया व क्रीम का सैंपल लिया। दुकान में मिठाई निर्माण अस्वास्थ्यकर एवं गंदगी की परिस्थिति में किया जा रहा था। सुधार के लिए नोटिस जारी किया। गांव कुठिला पर विमल कुमार एक्सपेलर पर सरसों के तेल का नमूना लिया। 25600 रुपये का संदिग्ध 160 लीटर तेल जब्त किया गया। साथ ही दुकान में अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थिति में सुधार के लिए नोटिस जारी किय। शहर के ठंडी सड़क स्थित राधेश्याम मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह, दिनेश कुमार भारती व विमल कुमार सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed