फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice issued to Lloyd College and canteen operator

Noida News: लॉयड कॉलेज और कैंटीन संचालक को नोटिस जारी

Sat, 04 May 2024 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to Lloyd College and canteen operator
लॉयड कॉलेज और कैंटीन संचालक को नोटिस जारी
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने हॉस्टल आर्यन रेजीडेंसी की कैंटीन का किया निरीक्षण, मिली गंदगी


अब हॉस्टल में गठित होगी छात्र समिति, हर सप्ताह देगी फीडबैक
दो कॉलेज के हॉस्टल के खाने में कीड़े निकलने से छात्रों में रोष

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड कॉलेज के हॉस्टल आर्यन रेजीडेंसी की कैंटीन में गंदगी और खराब भोजन मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को कॉलेज और कैंटीन संचालक को नोटिस जारी किया है। इसमें तत्काल व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही जवाब मांगा है। साथ ही विभाग ने कॉलेज प्रबंधक को छात्र समिति बनाने को कहा है। समिति हर सप्ताह कॉलेज प्रबंधन को खाने की गुणवत्ता की रिपोर्ट देगी। वहीं, छात्रों को परोसी जा रही बिरयानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया।

दो दिन पहले पहले खाने में कीड़े मिलने पर छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन के साथ खाद्य विभाग से की थी। शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में टीम ने हॉस्टल की कैंटीन का निरीक्षण किया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अर्चना धीरान ने बताया कि कैंटीन में साफ-सफाई नहीं थी और अन्य मानक भी पूरे नहीं थे। वहीं, छात्रों ने खाने की गुणवत्ता खराब बताई।
विज्ञापन


---
एक और हॉस्टल की कैंटीन के खाने में मिले कीड़े
नॉलेज पार्क स्थित एक और कॉलेज के हॉस्टल के खाने में कीड़े मिले। छात्रों ने परिजनों से शिकायत की है। एक छात्र के पिता कृष्णानंद ने बताया कि सोमवार को हॉस्टल में बने आलू-राजमा की सब्जी में कॉकरोच और अन्य मरे कीड़े पाए गए। बेटे ने उसकी फोटो भी भेजी। शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद खाद्य विभाग से शिकायत की। आरोप है कि हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है। आर्यन रेजीडेंसी हॉस्टल से पहले लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। उस पर कार्रवाई चल रही है। साथ ही कॉलेजों और हॉस्टलों की कैंटीन की जांच का अभियान चलाया जाएगा। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। - अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय






--
दो माह में दूसरी बार मिली खाने की गुणवत्ता खराब

खाद्य विभाग की कार्रवाई बनी खानापूर्ति, छात्रों को उठाना पड़ रहा नुकसान
माई सिटी रिपेार्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क के कॉलेजों और हॉस्टलों की कैंटीन संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। गंदगी में खाना बनाकर छात्रों को परोसा जा रहा है। छात्रों की शिकायत पर खाद्य विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। आरोप है कि आर्यन रेजीडेंसी की कैंटीन में दो माह में दूसरी बार खराब गुणवत्ता का खाना परोसा गया है, लेकिन नोटिस के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहीं हाल नाॅलेज पार्क के अन्य कॉलेजों की कैंटीन का है।
महाशिवरात्रि पर आठ मार्च को आर्यन रेजीडेंसी हॉस्टल के करीब 200 छात्रों को फूड प्वाइजनिंग हो गई थी। तब जांच में पता चला कि कुट्टू का आटा खाना से छात्र बीमार हुए। खाद्य विभाग की टीम ने हॉस्टल की और चार नमूने लैब भेजे। निरीक्षण के दौरान कैंटीन में साफ-सफाई नहीं मिली थी। तब भी हॉस्टल को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को भी कैंटीन में गंदगी मिली। गंदगी के बीच छात्रों का खाना तैयार किया जा रहा है। उसमें कीड़े गिर रहे है। छात्रों का आरोप है कि कुट्टू का आटा खाने के मामले में अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है।


---

समय से कैंटीन की जांच नहीं

ग्रेनो के नॉलेज पार्क में 100 से अधिक कॉलेज और हॉस्टल हैं। ज्यादातर जगह पर कैंटीन चल रही है। कैंटीन की एनओसी खाद्य विभाग से मिली है। एनओसी देने के बाद विभाग को समय-समय पर निरीक्षण कर मानकों का पालन कराना होता है, लेकिन विभाग लापरवाही बरत रहा है। पिछले वर्ष कैंटीन की जांच की गई थी। तब से अब तक जांच नहीं की है। दो माह पहले भी दो कैंटीन में लापरवाही मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed