{"_id":"692c64ed9dbfa2440f036dec","slug":"notice-grnoida-news-c-1-noi1095-3686269-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूसरे के लाइसेंस पर व्यापार में धोखाधड़ी करने पर दुकान निरस्तीकरण का नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूसरे के लाइसेंस पर व्यापार में धोखाधड़ी करने पर दुकान निरस्तीकरण का नोटिस जारी
विज्ञापन
फोटो -- -- --
-व्यापारियों का पैसा मारने वाले आढ़तियों के खिलाफ मंडी समिति ने शुरू की कार्रवाई
-ग्राहकों से धोखाधड़ी के बाद मामला आया सुर्खियों में
माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। मण्डी समिति में दूसरे के लाइसेंसी दुकान पर व्यापार करने वाले आरोपियों के खिलाफ मंडी समिति ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी समिति ने लाइसेंस धारक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, वहीं दुकान निरस्त करने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
किसान व्यापारियों की शिकायत पर सेक्टर- 88 फेज दो स्थित मंडी समिति के सचिव पंकज शर्मा ने व्यापारियों का पैसा गबन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत दुकान नंबर बी 60 का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दुकान निरस्तीकरण का नोटिस भी थमा दिया गया है।
बता दें, स्थानीय व्यापारियों व एसोसिएशन का आरोप है कि आढ़तियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर किराए की दुकानों पर फर्जी फर्मों के विजिटिंग कार्ड व बिल बीजक परचे आदि छपवाकर बाहर के किसान व्यापारियों को गुमराह करके उन्हें निर्धारित भाव न बताकर उनसे फल-सब्जियां मंगवाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कई बार माल बेचकर उन्हें उनके माल की बिक्री के पैसे भी नहीं दे रहे हैं। मांगने पर अक्सर धमकी मिलती हैं। ऐसे में समिति को शिकायतें मिलने के बाद अब इस मामले में कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कैसे उठा मामला : दरअसल दिल्ली स्थित ओखला मंडी के अदरक व्यापारी जब्बार द्वारा समिति के सामने शिकायत दर्ज कराई गई है कि वह नोएडा फल सब्जी मंडी की दुकान नंबर बी 60 पर पिछले कई वर्षों से अदरक भेजता था और पैसा मिल जाते थे। लेकिन जनवरी 2023 में जो अदरक भेजी थी उसके लगभग नौ लाख रुपये दुकान आढ़तियों ने रोक लिए और आज तक रुपये देने के वादे करते रहे लेकिन पैसे नहीं दिए। आढ़तियों ने जो अदरक के बिल बीजक बनाकर दिए, उन पर तथाकथित तीन आढ़तियों के नाम अयूब, जुबैर और आरिफ के नाम उनके मोबाइल फोन नंबरों सहित छपे हुए हैं ये बिल बीजक दुकान नम्बर बी 60 के पते पर छपे हुए हैं। जबकि वह दुकान का लाइसेंस किसी अंकित नाम के व्यक्ति का था। इसके बाद समिति द्वारा जांच कराई गई, जिसके बाद समिति द्वारा लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
नियमों के अनुरूप कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज शर्मा, सचिव, मण्डी समिति फेज दो, गौतमबुद्ध नगर