फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not one but three Unity Malls will be built in 'Unstoppable UP': Piyush Goyal

'अनस्टॉपेबल यूपी' में एक नहीं तीन यूनिटी मॉल बनेंगे: पीयूष गोयल

Mon, 29 Sep 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Not one but three Unity Malls will be built in 'Unstoppable UP': Piyush Goyal
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन

- कहा, तेजी से आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश, अब इसे अनस्टॉपेबल यूपी बोलना चाहिए
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में एक नहीं बल्कि तीन यूनिटी मॉल बनाएगी। सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के समापन समारोह में इसकी घोषणा की। तीनों यूनिटी मॉल लखनऊ, आगरा और वाराणसी शहर में बनेंगे। प्रदेश सरकार ने मॉल बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली है। इन यूनिटी मॉल में एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री ने भविष्य में प्रदेश के सभी जिलों में यूनिटी मॉल बनाने की बात कही।



यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 8 साल की मेहनत से यूपी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस वजह से अब यूपी को 'अनस्टॉपेबल यूपी' बोला जाएगा। यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने नवरात्र पर देश की जनता को जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा दिया है। आजादी के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मौका होगा। 22 सितंबर, 2025 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इसका लोगों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ट्रेड शो की सफलता दूरदर्शी डबल इंजन सरकार के काम का सीधा प्रतिबिंब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था कमजोर थी। आज भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जो अगले दो साल में तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। पहले भारतीय पासपोर्ट की अहमियत नहीं थी। अब भारतीय पासपोर्ट को कोई रोकता नहीं है। आजादी के बाद से पीएम मोदी के कार्यकाल में महंगाई दर सबसे कम रही है। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी अच्छी हो गई है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में आए दिन बाजारों में व्यापारियों की हत्या की जा रही थी। नोएडा में आधे से अधिक बिल्डर प्रोजेक्ट बंद थे। उनको शुरू कराकर खरीदारों को कब्जा दिलाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने मंच से कहा कि ओडीओपी के उत्पादों के लिए प्रदेश में तीन यूनिटी मॉल बनाए जाएंगे। इनमें प्रदेश के सभी जिलों के साथ देश के अन्य जिलों के भी ओडीओपी उत्पादाें को प्रदर्शित किया जाएगा। समापन समारोह में प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील
केंद्रीय मंत्री ने देश की जनता से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां भारत में निवेश कर सकती हैं, लेकिन सभी को भारत में बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। जीएसटी घटने से उद्योग बढ़ रहे हैं। पहले यूपी में 300 से 400 यूनिट लगते थे, लेकिन अब यूपी में 3000 उद्योग लगने जा रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन भी जल्द होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed