{"_id":"67a3bf168bea37e72203fd95","slug":"not-expensive-special-model-bikes-are-the-target-of-vehicle-thieves-noida-news-c-25-1-as11003-100976-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाहन चोरों के निशाने पर महंगी नहीं, खास मॉडल की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाहन चोरों के निशाने पर महंगी नहीं, खास मॉडल की बाइक
विज्ञापन
- पिछले साल करीब 260 बाइक इसी मॉडल हुई थी चोरी
मोहित शुक्ला
नूंह। मेवात में वाहन चोर महंगी बाइक की जगह किफायती बाइक को निशाना बना रहे हैं। रेकॉर्ड के अनुसार, 2024 में करीब एक हजार वाहन चोरी हुए। इनमें कई वारदात में इस्तेमाल हुए। चोरी हुए वाहनों में एक कंपनी की खास मॉडल की बाइक की संख्या करीब 260 है।
चोरी हुए वाहनों में सिर्फ बाइक की बात की जाए तो कुल बाइकों में से करीब आधी यही मॉडल की हैं। अगर बात इस साल की करें तो जनवरी में करीब 30 वाहन चोरी हुए थे। इनमें 13 बाइकें इसी मॉडल की थीं। जानकारों की मानें तो यह बाइक मार्केट में ज्यादा चलती है। इस कारण से चोरों को इसे बेचने में आसानी होती है। वहीं, इसे पार्ट्स की डिमांड अधिक होती है। इसलिए बाइक के पुर्जों को अलग करके भी आसानी से बेचा जा सकता है। आए दिन मेवाती गैंग के आरोपी दूसरे राज्यों में भी पकड़े जाते हैं। इन अपराधियों के पास भी इसी मॉडल की बाइक मिलती है व चोरी करने वाले आरोपियों के पास से ज्यादातर इसी मॉडल की बाइक बरामद होती है। सूत्रों की मानें तो मेवात में दूसरे अपराधों की संख्या कम है यहां पर वाहन चोरी व साइबर अपराध के मामले काफी ज्यादा होते हैं।
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मेवात पुलिस चोरी के वाहन रिकवर करने में सबसे आगे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेवात में चोरी होने वाले आधे से ज्यादा वाहनों को वापस बरामद कर लिया जाता है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले हुई पुलिस की मीटिंग में यह बात सामने आई थी कि मेवात पुलिस चोरी के वाहन बरामद करने के मामले में अपने पड़ोसी जिलों की पुलिस से काफी आगे है। मेवात की पुलिस नए नए तरीके अपनाकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल करती रहती है।
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जेनरेटर व पंप में होता है इंजन का इस्तेमाल
चोरी हो रही इन बाइक के इंजन का इस्तेमाल जेनरेटर और पंप में भी होता है। साथ ही, इसके इंजन का उपयोग सिंचाई के लिए पानी खींचने वाले पंप में किया जा सकता है। इसके अलावा बाइक के इंजन हल्के गो-कार्ट या छोटे बग्गी वाहनों में फिट किया जा सकता है। जो मेवात में काफी ज्यादा चलते हुए दिखाई देते हैं। वहीं खेतों में घास काटने की मशीन (मॉवर) या छोटे कृषि उपकरण चलाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
जब आरोपियों से इस बारे में पूछा जाता है तो उनका कहना होता है कि मार्केट में इस मॉडल की अधिक डिमांड होती है इसी कारण से वे इस मॉडल की बाइकों को चुराते हैं
- कृष्ण कुमार, पुलिस प्रवक्ता नूंह
विज्ञापन
मोहित शुक्ला
नूंह। मेवात में वाहन चोर महंगी बाइक की जगह किफायती बाइक को निशाना बना रहे हैं। रेकॉर्ड के अनुसार, 2024 में करीब एक हजार वाहन चोरी हुए। इनमें कई वारदात में इस्तेमाल हुए। चोरी हुए वाहनों में एक कंपनी की खास मॉडल की बाइक की संख्या करीब 260 है।
चोरी हुए वाहनों में सिर्फ बाइक की बात की जाए तो कुल बाइकों में से करीब आधी यही मॉडल की हैं। अगर बात इस साल की करें तो जनवरी में करीब 30 वाहन चोरी हुए थे। इनमें 13 बाइकें इसी मॉडल की थीं। जानकारों की मानें तो यह बाइक मार्केट में ज्यादा चलती है। इस कारण से चोरों को इसे बेचने में आसानी होती है। वहीं, इसे पार्ट्स की डिमांड अधिक होती है। इसलिए बाइक के पुर्जों को अलग करके भी आसानी से बेचा जा सकता है। आए दिन मेवाती गैंग के आरोपी दूसरे राज्यों में भी पकड़े जाते हैं। इन अपराधियों के पास भी इसी मॉडल की बाइक मिलती है व चोरी करने वाले आरोपियों के पास से ज्यादातर इसी मॉडल की बाइक बरामद होती है। सूत्रों की मानें तो मेवात में दूसरे अपराधों की संख्या कम है यहां पर वाहन चोरी व साइबर अपराध के मामले काफी ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
—