{"_id":"691a0a74052d7cc49b071b58","slug":"not-a-single-bla-of-any-political-party-is-active-in-jewar-assembly-constituency-noida-news-c-23-1-lko1064-80725-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नहीं है राजनीतिक पार्टियों का एक भी बीएलए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नहीं है राजनीतिक पार्टियों का एक भी बीएलए
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और बीएलए के साथ समन्वय कराने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने रविवार शाम मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। जिसमें राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंटों के सक्रिय नहीं होने की बात सामने आई तो डीएम ने सभी राजनीतिक दलों को बीएलओ और बीएलए के बीच समन्वय स्थापित कराने के निर्देश दिए।
डीएम मेधा रूपम ने कैंप कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी और समस्त ईआरओ व एईआरओ के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि बीएलओ और बीएलए आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने काम पूरा करेंगे। बीएलए को मतदाताओं का घर तलाश करने, गणना प्रपत्र भरवाने, वितरण व एकत्र करने में मदद करना चाहिए। अभी ऐसा नहीं हो रहा है।
जेवर विधानसभा क्षेत्र में बीएलए सक्रियता जीरो प्रतिशत है। वहीं दादरी विधानसभा क्षेत्र में 47.92 प्रतिशत और नोएडा विधानसभा में 35.25 प्रतिशत बीएलए ही सक्रिय हैं। 100 प्रतिशत सक्रियता के लिए सभी पार्टी के जिलाध्यक्षों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
एडीएम अतुल कुमार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को सूचना दी गई है। सभी ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। अगले दो दिन में बीएलए और बीएलओ के बीच बैठक कराई जाएंगी।