फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Non-BJP governments are note and job thieves: Dr. Sanjay

नोट, नौकरी चोर हैं गैर भाजपा सरकारें : डॉ. संजय

Sun, 14 Sep 2025 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Non-BJP governments are note and job thieves: Dr. Sanjay
सर्किट हाऊस में पत्रकारों से वार्ता करते मत्स्य विभाग मंत्री डॉ.संजय निषाद। संवाद
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

गैर भाजपा सरकारों को नोट और नौकरी दोनों का चोर बताते हुए कहा कि यूपी में मछुआ समुदाय से जुड़े 18 फीसदी लोगों का हक मारा गया है। मतदाता सूची के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पीएम मोदी-सीएम योगी से नहीं, चुनाव आयोग से लड़ रहे हैं।
डॉ. निषाद ने कहा कि मतदाता सूची में जहां भी गड़बड़ी बरती जा रही है, उसके लिए बीएलओ जिम्मेदार हैं। जिस दिन बीएलओ पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी, उसी दिन शिकायतें बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग बीएलओ का सहारा लेकर वोट बढ़वा रहे थे, अब वही वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं।
बिहार चुनाव में पार्टी के रुख पर कहा कि बैठक चल रही है। इसमें जो रणनीति बनेगी, उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। पंचायत चुनाव में गठबंधन पर कहा कि जो भी सिंबल के चुनाव हैं, उनमें उनकी पार्टी भाजपा के साथ है। कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में एकजुटता दिखाने के लिए सम्मेलन किया गया था। इसके जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की गई कि जो खुद को पीडीए बता रहे हैं, वह फर्जी हैं। असली पीडीए उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीईटी मसले पर सरकार कोर्ट में रखेगी पक्ष : सभी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के सवाल पर मत्स्य मंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ न्याय पालिका के आदेश का पालन कर रही है। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। पूरी उम्मीद है कि सरकार कोर्ट में पक्ष रखने जाएगी।

कार्यकर्ताओं को भाजपा से सामंजस्य का दिया जा रहा प्रशिक्षण : डॉ. संजय निषाद ने बताया कि 10 विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें भाजपा से सामंजस्य बनाने, सरकार की योजनाओं से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा। कहा कि वह खुद लोगों के बीच जाकर इसकी चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान जो शिकायतें आ रही हैं, उनके निदान का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed