फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nomination for all three seats in Gautam Budh Nagar from today

गौतमबुद्ध नगर में आज से तीनों सीटों के लिए नामांकन

Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nomination for all three seats in Gautam Budh Nagar from today
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन कलेक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होंगे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है।
विज्ञापन

जिले में अधिसूचना शुक्रवार से लागू हो जाएगी। कलेक्ट्रेट में ही नोएडा, जेवर और दादरी सीट के नामांकन पत्र जमा होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन की पूरी तैयारी हो चुकी है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कक्ष तक बैरिकेडिंग हो चुकी है। मुख्य गेट से 200 मीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। वहां से प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को पैदल जाना होगा। कलेक्ट्रेट के गेट से केवल प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को अंदर भेजा जाएगा। आरओ कक्ष के अंदर एक समय में केवल एक प्रत्याशी और साथ दो प्रस्तावक को ही प्रवेश मिलेगा। बाकी प्रत्याशियों को कक्ष के बाहर इंतजार करना होगा। दोपहर 3 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। तीनों आरओ कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

आज से मिलेंगे नामांकन पत्र
तीनों विधानसभा सीट के नामांकन पत्र आज से मिलेंगे। तीनों विधानसभा के रिटर्निंग अफसरों के कार्यालय में ही नामांकन पत्र मिलेंगे। जो निशुल्क होगा। इसके साथ ही सुविधा एप्लीकेशन पर भी प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन कर सकते है। उसका प्रिंट लेकर आरओ के समक्ष जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
नामांकन से एक दिन पहले प्रशासन और पुलिस अफसरों ने कलेक्ट्रेट में तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने उप निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव और अन्य अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने भी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

तीन कक्षों में होंगे नामांकन
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के न्यायालय में नोएडा सीट के नामांकन होंगे। यहां के रिटर्निंग अफसर एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता हैं। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के कक्ष में जेवर सीट के नामांकन होंगे। यहां के आरओ एसडीएम जेवर रजनीकांत मिश्रा होंगे। वहीं, एसडीएम सदर के न्यायालय कक्ष में दादरी सीट के नामांकन होंगे। दादरी विधानसभा के आरओ एसडीएम सदर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed