फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noidas 8 sector selected for industrial park rating

इंडस्ट्रियल पार्क रेटिंग सिस्टम में नोएडा के आठ सेक्टर चयनित

Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
noidas 8 sector selected for industrial park rating
इंडस्ट्रियल पार्क रेटिंग सिस्टम के लिए नोएडा के 8 सेक्टर चयनित
विज्ञापन

नोएडा। इंडस्ट्रियल पार्क रेटिंग सिस्टम के लिए नोएडा के आठ औद्योगिक सेक्टरों को चयनित किया गया है। अब फीडबैक के आधार पर इनकी रेटिंग होगी। उद्योगों के लिए सही वातावरण सहित इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के कई पैमाने पर सेक्टरों को परखा जाएगा।

नोएडा के जिन सेक्टरों का चयन रैंकिंग के लिए किया गया है, उनमें सेक्टर-1, सेक्टर-63, सेक्टर-67, सेक्टर-68, सेक्टर-80, सेक्टर-81, सेक्टर-84ए और फेस-2 शामिल है। इंवेस्ट इंडिया की ओर से इसका आयोजन किया गया है। रैंकिग को लेकर पहली बार नोएडा शामिल हुआ है। प्राधिकरण की ओर से शहर के औद्योगिक संगठनों से बातचीत शुरू की गई है और फॉर्मेट को समझाने का काम किया जा रहा है। सभी सेक्टरों को 43 मानकों पर खरा उतरना होगा। इनमें बिजली कनेक्शन, सड़कों से जुड़ाव, पानी की आपूर्ति, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार की सुविधा, संसाधनों का विकास, कचरे का प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन, हरित क्षेत्र, पार्क सहित कई मानकों पर फीडबैक लिया जाएगी। इस आधार पर इनकी रैंकिंग तय की जाएगी। यह रैंकिंग पूरे देश के लिए होगी।सबसे बेहतर सुविधा दिलाने वाले क्षेत्र को नंबर वन रैंकिंग मिलेगी। इससे शहर के अलावा उक्त क्षेत्र का भी नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed